फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी

डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी

Sat, 19 Aug 2017 11:43 PM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
डाक सेवकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल चौथे दिन भी जारी
आजमगढ़ । चार सूत्री मांगों को लेकर ग्रामीण डाक सेवकों का चल रहा अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना शनिवार को भी जारी रहा। ग्रामीण डाक सेवकों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है अनिश्वितकालीन हड़ताल और धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

फूलपुर/मेजवा संवाददाता के अनुसार ग्रामीण डाक सेवकों का धरना और अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को भी जारी रहा। डाक सेवकों ने सातवां वेतन आयोग को लागू करने के लिए जमकर नारेबाजी किया। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की अध्यक्ष श्याम दुलारी ने कहा कि हमारी मांगे जब तक पूरी नही हो जाती है आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में अंबारी, पवई में भी जीडीएस कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

अतरौलिया संवाददाता के अनुसार डाक कर्मियों की हड़ताल चौथे दिन भी रही जारी। कर्मियों ने कहा कि अगर सरकार हम लोगों की मांग नही मानती तो हम लोग आंदोलन को और तेज करेंगे। इस अवसर पर शिवम सिंह, ओम प्रकाश यादव, राज नयन यादव, सुभान अहमद, रामदुलार यादव, मनोज मौर्य आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहानागंज संवाददाता के अनुसार ब्लाक मोड़ स्थित डाकघर में डाककर्मियों का आंदोलन चौथे दिन भी जारी रहा। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, दीनानाथ, अभिराज यादव आदि मौजूद रहे।

तहबरपुर संवाददाता के अनुसार ग्रामीण डाक सेवकों का धरना चौथै दिन भी जारी रहा। उप डाकघर टीकापुर के कर्मचारियो ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। इस मौके पर दिनेश यादव, पुष्पेंद्र, गिरीश अस्थाना, मान सिंह, फूलबदन, सगीर अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed