{"_id":"59987fd54f1c1b120e8b457c","slug":"61503166421-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार की शिकायत पर मजिस्ट्रेट करें जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार की शिकायत पर मजिस्ट्रेट करें जांच
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ । शनिवार को जनपद पहुंचे प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार ने पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में डीएम और एसपी को जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया। कहा कि प्रत्येक कार्य दिवस में अधिकारी सुबह नौ बजे से 11 बजे तक कार्यालय में जरूर बैठें। सुनिश्चित करें कि आम आदमी को अधिकारियों से मिलने में किसी प्रकार की हिचक न हो। भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टालरेंस की नीति का पालन करें। शिकायत मिलने पर मजिस्ट्रेट भेजकर कार्रवाई करें। ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करें। हेलमेट के उपयोग को बढ़ावा दें और ट्रैफिक में एक्सीडेंट में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाने में तेजी लाएं। भू-माफिया के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करें। जेल का नियमित निरीक्षण करें और मानिटरिंग सेल की बैठक में डीएम और एसपी स्वयं जाएं। इस मौके पर तीनों जिले के जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह, सुरेंद्र विक्रम, ऋषिरेंद्र कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के साथ ही पुलिस अपर महानिदेशक कानून आनंद कुमार, विशेष सचिव गृह पंकज कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी विश्वजीत महापात्र आदि उपस्थित थे।
जनप्रतिनिधियों से मांगा सुझाव
आजमगढ़। प्रमुख सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक ने जन-प्रतिनिधियों से भेेंट की और उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सख्त निर्देश है कि वे तत्काल एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करें। जेल में सीसी टीवी कैमरा और वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा गवाही और सुनवाई की व्यवस्था चरणबद्ध ढंग से लागू की जा रही है। बाल सुधार गृह शीघ्र ही संचालित किया जाएगा। इसमें सांसद नीलम सोनकर, पीपी राय, कैलाश पांडेय, ज्ञानेंद्र सिंह और नारी शक्ति संस्थान के लोगों ने अपनी बातों को रखा। अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों से सुझाव भी मांगे।
प्रमुख सचिव से मिला चौहान और सर्वसमाज का प्रतिनिधि मंडल
आजमगढ़। प्रमुख सचिव के आगमन के दौरान शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में चौहान और सर्व समाज का प्रतिनिधिमंडल सुंदर चौहान ओर संजय सिंह तरवां के नेतृत्व में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे जनपद में हो रहे सुधारों की प्रशंसा करने के साथ ही समस्याओं की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। प्रमुख सचिव ने उनकी समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। प्रतिनिधि मंडल में मनीष दुबे, विनोद कुमार, रूद्रप्रताप सिंह, दीपक राय, ऋषि यादव, जयनरायन चौहान आदि शामिल थे।