फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जीयनपुर बाजार में सड़क चौड़ीकरण की कार्यवाही शुरु

जीयनपुर बाजार में सड़क चौड़ीकरण की कार्यवाही शुरु

Fri, 07 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
जीयनपुर बाजार में सड़क चौड़ीकरण की कार्यवाही शुरु
सगड़ी(आजमगढ़)। नगर पंचायत जीयनपुर में जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इसको लेकर शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी और राजस्व विभाग की टीम ने बाजार में सड़क की मापी के साथ रास्ते में पड़ने वाले मकानों को चिह्नित किया। उधर पीडब्लूडी और राजस्व विभाग की इस कार्रवाई का जहां कुछ लोगों ने स्वागत किया, वहीं कुछ लोग इसके विरोध में आंदोलन करने का मन बना रहे हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि नगर पंचायत जीयनपुर चौक आजमगढ़-गोरखपुर मुख्य मार्ग पर स्थित है। जीयनपुर बाजार में सड़क काफी सकरी है। जिसके कारण बड़े वाहनों के इधर से गुजरने के दौरान आए दिन जाम लग जाता है। लोगों ने कई बार अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए जाम की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई थी। गत दिनों इसी को लेकर जीयनपुर कोतवाली में उपजिलाधिकारी सगड़ी रवि रंजन की अध्यक्षता में आम जनता सहित व्यापारियों आदि की बैठक हुई थी। लोगों ने एसडीएम को उक्त समस्या से अवगत कराया था। उन्होंने समस्या के जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया था। इस क्रम में शुक्रवार को पीडब्लूडी और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम जीयनपुर बाजार पहुंची और सड़क को चौड़ा करने के लिए बाजार के किनारे स्थित मकानों को चिह्नित किया। साथ ही सड़क की सीमा में स्थित मकानों को हटाने की कार्यवाही के लिए लाल निशान लगाया। इस दौरान बाजार में हड़कंप की स्थिति थी। उधर प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां कुछ लोग खुश हैं तो व्यापारी वर्ग में गुस्सा है। व्यापारियों का कहना है कि अगर हम लोगों का मकान और दूकान तोड़ा गया तो हम लोग आंदोलन को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed