{"_id":"bd78428624ad3e75d3b5fa7d6e5f6334","slug":"595-seats-pitched-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"595 सीटों के लिए घमासान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
595 सीटों के लिए घमासान आज
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच डाला जाएगा। संपन्न हुए दो चरणों के मतदान के दौरान हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए इस बार खास प्रबंध किए गए हैं। चुनाव कार्य संपन्न कराने के लिए पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को रवाना हो गई। मतदान के समय बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। चिह्नित किए गए 20 अतिसंवेदनशील प्लस बूथों पर पुलिस के अलावा गतिविधियों पर वीडियो कैमरे से नजर रखी जाएगी।
बता दें कि तीसरे चरण के लिए अहरौला, पवई, फूलपुर, अतरौलिया, मिर्जापुर और मार्टिनगंज ब्लाक में मतदान होगा। इन ब्लाकों के 23 जिला पंचायत सीट के लिए 484 प्रत्याशी और 572 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए 3081 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला क्षेत्र के 868154 वोटर करेंगे। वोटिंग कार्य संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को ही पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई। जिन छह ब्लाकों में मतदान होने हैं।
वहां 531 मतदान केंद्र और 1530 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 20 बूथ अति संवेदनशील प्लस चिह्नित किया गया है। जहां सुरक्षाकर्मियों के अलावा गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वीडियो कैमरा भी लगाया जाएगा। शेष 38 अतिसंवेदनशील और 50 संवेदनशील बूथ चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
शेष सामान्य की श्रेणी में हैं। चुनाव कार्य शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए इन क्षेत्रों में 148 उपनिरीक्षक, 259 हेडकांस्टेबल, 1120 कांस्टेबल और 2630 होमगार्डों को लगाया गया है। एएसपी ट्राफिक एच रहमान ने बताया कि संपन्न हुए दो चरणों के मतदान के दौरान बूथों पर हुई हिंसक घटनाओं को देखते हुए तीसरे चरण में विशेष तौर से सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया है। मतदान के समय बूथ के आसपास सुरक्षाकर्मी, वोटरों के अलावा किसी को न रहने का निर्देश दिया गया है।