{"_id":"e0a32da342781114e587cac3b2a1052a","slug":"58-of-the-votes-cast-in-the-recall-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुनर्मतदान में 58% ने डाले वोट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुनर्मतदान में 58% ने डाले वोट
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 18 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सगड़ी तहसील क्षेत्र के रोहुआर स्थित बूथ नंबर 277 पर शनिवार को पुनर्मतदान में 58 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं मतपेटी में पानी डालने के मामले में गिरफ्तार प्रत्याशी का कोई भी पोलिंग एजेंट बूथ पर नजर नहीं आया।
बताते चलें कि दूसरे चरण के लिए हुए मतदान में 13 अक्तूबर को बवाल हो गया था। वोट डालने के विवाद में बीडीसी प्रत्याशी और समर्थकों ने पोलिंग बूथ पर मतदान कर्मियों केे साथ मारपीट की थी। आरोपी मतपेटी लेकर भाग गए थे। इस दौरान मतपेटी में पानी भी डाल दिया था। डीएम की संस्तुति पर चुनाव आयोग ने इस बूथ पर पुनर्मतदान का निर्णय लिया था। शनिवार को तीसरे चरण के साथ ही पुनर्मतदान हुआ। गिरफ्तार होने के डर से ज्यादातर युवा मतदाता मतदान से दूर रहे।
इसके बाद भी 694 मतदाताओं में से कुल 402 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतपेटी को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रख दिया गया। बताते चले कि पुलिस ने इस मामले में 10 नामजद सहित 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।