फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   56.25 percent votes cast on four seats in three blocks

Azamgarh News: तीन ब्लाकों की चार सीटों पर पड़े 56.25 फीसद मत

Thu, 02 Mar 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
56.25 percent votes cast on four seats in three blocks
जिले में प्रधान पद के रिक्त सीटों पर उप चुनाव कराया गया। इसके लिए बृहस्पतिवार को सुबह आठ से पांच बजे तक तीन ब्लाक क्षेत्रों की चार ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों के लिए कड़ी सुरक्षा में मतदान शुरू हुआ जो शाम पांच बजे तक जारी रहा। चार सीटों पर कुल 56.25 फीसद मतदान हुए। मतगणना चार मार्च को होगा। जानकारी मुताबिक, जिले में तीन विकास खंडों के चार ग्राम प्रचायतों में ग्राम प्रधान के लिए उपचुनाव कराया गया। जिसमें ग्राम पंचायत छज्जोपट्टी, मादेपुर, भैसासुर चक रजई व सकरकोला शामिल है। विकास खंड पवई के ग्राम पंचायत छज्जोपट्टी में शाम पांच बजे तक 55.43 फीसद मत पड़े। वहीं कोयलसा ब्लाक के मादेपुर में 56.07 व भैसासुर चक रजई गांव में 57.54 फीसद मतदान हुआ। जबकि अहरौला ब्लाक के सकरकोला गांव में कुल 56.25 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस बल के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी लगाए गए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं नगरीय निकाय जेपी ने बताया कि पारदर्शी तरीके से मतदान कराया गया है। शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। मतपेटिका शाम को संबंधित ब्लाकों पर बने स्ट्रांग रूम में रखवाई गई। ब्लाक मुख्यालयों पर चार मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed