फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   55226 answer sheets were checked on the third day, 870 teachers were absent from duty

तीसरे दिन जांची गई 55226 उत्तर पुस्तिकाएं, ड्यूटी से 870 शिक्षक रहे अनुपस्थित

Mon, 25 Apr 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
55226 answer sheets were checked on the third day, 870 teachers were absent from duty
आजमगढ़। मूल्यांकन केंद्रों पर तीसरे दिन परीक्षकों की संख्या में मामूली बढ़ोतरी हुई है। फिर भी चारों केंद्र पर 870 परीक्षक अनुपस्थित रहे। प्रशासन को समय से मूल्यांकन पूरा कराना है। शिक्षकों की अनुपस्थिति को देखकर लगा रहा कि अब समय से मूल्यांकन कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। जिले के चार मूल्यांकन केंद्र पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिका जांचने का काम 23 अप्रैल से शुरू हुआ। पहले दिन 998 परीक्षक कापी जांचने नहीं आए। चारों केंद्र पर छह लाख 72 हजार 742 उत्तर पुस्तिका जांची जानी है। इसके लिए विभिन्न विषयों के 2290 परीक्षक नियुक्त हैं। मूल्यांकन कार्य पांच मई तक चलना है। तीसरे दिन कुल 1420 परीक्षक उत्तर पुस्तिका जांचने आए। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. पीके सिंह ने बताया कि जिले में चार केंद्र बनाए गए हैं। जिस पर कुल छह लाख 75 हजार 742 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। केंद्रों पर कुल अब तक छह लाख 22 हजार 572 उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची है। तीसरे दिन कुल 55226 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई। अब तक चारों केंद्रों पर कुल एक लाख 14 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा चुकी है। वहीं अभी तक कुल पांच लाख सात हजार 693 उत्तर पुस्तिकाएं बची है। उक्त कापियों की जांच के लिए कुल 2290 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें तीसरे दिन कुल 1420 शिक्षक उपस्थित रहे जबकि 870 अनुपस्थित रहे। वहीं 238 उप प्रधान परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। जिसमें 191 उपस्थित रहे, जबकि 47 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed