फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   women Security and Responsibility of Education Society azamgarh

बेटियों की सुरक्षा और शिक्षा समाज का दायित्व

Wed, 20 Mar 2019 08:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 20 Mar 2019 08:54 PM IST
विज्ञापन
women Security and Responsibility of Education Society azamgarh
आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ स्थित चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में बुधवार को अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत नारी सजगता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने अपने हक की आवाज को बुलंद करते हुए शिक्षा के माध्यम से आगे बढ़ने और आत्मरक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्या पुष्पा सिंह ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा समाज का कर्तव्य है। हमें लड़के-लड़कियों में फर्क नहीं करना चाहिए। आज के दौर में लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं। बस उनको अवसर देने की जरूरत है। प्रबंधक नवीन गुप्ता ने कहा कि बेटियों को भेदभाव, अत्याचार और उत्पीड़न का डटकर मुकाबला करना चाहिए। उप प्रधानाचार्य विनय दुबे ने कहा कि बेटियां शिक्षा के माध्यम से सशक्त हो सकती हैं। जब आप शिक्षित होंगे तभी आगे बढ़ेंगी। शिक्षिका रीता यादव ने कहा कि मन से डर निकाल कर बेझिझक अपने बातों को साझा करें।
विज्ञापन


आत्मबल के माध्यम से सभी ऊंचाइयों को छुआ जा सकता है। शिक्षिका अंजली सिंह ने कहा कि मुसीबत की घड़ी में हेल्पलाइन 1090, 1098, 100 नंबर का प्रयोग करें। शिक्षक कमलेश मिश्र, अनिल, इंद्रजीत और आकाश यादव ने भी विचार रखे। इस मौके पर बबिता सिंह, अंजलि सिंह, सपना सिंह, सुप्रिया सिंह, मीरा यादव, रंजना, अंकिता सिंह, अलका सिंह, नजराना, रीता यादव, शालिनी सिंह समेत सौ से ज्यादा छात्राएं और शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed