फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   15 जोड़ों ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

15 जोड़ों ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला

Wed, 27 Feb 2019 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
15 जोड़ों ने एक-दूसरे को पहनाई वरमाला
निजामाबाद। तहसील क्षेत्र के मिर्जापुर ब्लाक में बुधवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग की ओर से 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। वर-वधू ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।
विज्ञापन

प्रत्येक जोड़े के विवाह पर 51 बजार रुपये खर्च किए गए। 35000 कन्या के खाते में, 10 हजार के उपहार और छह हजार रुपये आयोजन पर खर्च किया गया। ब्लाक में 15 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। विवाह पूरे विधिविधान के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुआ। 13 जोड़े मिर्जापुर ब्लाक के इर्द-गिर्द गांव के थे। दो जोड़े अहरौला क्षेत्र के थे। सामूहिक विवाह में हजारों की संख्या में लोग देखने के लिए पहुंचे थे। नाच-गाने और मनोरंजन का भी आयोजन किया गया। टोकन के माध्यम से मिष्ठान और भोजन भी वितरित किया गया। सभी जोड़ों को क्रमबद्ध तरीके से प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। समाज कल्याण अधिकारी राजेश यादव ने बताया कि कार्यक्रम अच्छे तरीके से संपन्न हुई। गुरुवार को फूलपुर ब्लाक में फूलपुर और पवई क्षेत्र के 51 जोड़ों की शादी का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ जिला पंचायत सदस्य विश्वास यादव, रमेश यादव, यसबी यादव,कल्पना मिश्रा, रुदल यादव, राजनीति यादव, दुर्गा यादव, अनिल यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed