फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   स्टैटिट मजिस्ट्रेटों को लेकर परेशान है शिक्षा विभाग

स्टैटिट मजिस्ट्रेटों को लेकर परेशान है शिक्षा विभाग

Fri, 08 Feb 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
स्टैटिट मजिस्ट्रेटों को लेकर परेशान है शिक्षा विभाग
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के पहले दिन से शुरू हुई अव्यवस्था का दौर शुक्रवार को दूसरे दिन की परीक्षा के दौरान देखने को मिला। शिक्षा विभाग सर्वाधिक परेशान स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती को लेकर है। शुक्रवार को भी कई परीक्षा केंद्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे और बिना स्टैटिक मजिस्ट्रेट के ही परीक्षा कराई गई। उधर करीब सवा सौ स्टैटिक मजिस्ट्रेटों ने अलग अलग कारणों से केंद्र बदलने और परीक्षा ड्यूटी से मुक्त करने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में कुल 304 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। प्रत्येक केंद्र पर जिला प्रशासन द्वारा एक-एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिला प्रशासन द्वारा तैनात किए गए ये स्टैटिक मजिस्ट्रेट ही शिक्षा विभाग के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा ड्यूूटी करने भाग रहे हैं। उन्होंने इसके लिए आवेदन भी कर रखा है। इसमें करीब छह सेक्टर मजिस्ट्रेट भी शामिल हैं। आवेदन देने के बाद ये स्टैटिक व सेक्टर मजिस्ट्रेट ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार को भी शिक्षा विभाग के कर्मचारी कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की व्यवस्था को लेकर जूझते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed