फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   छह पूर्ति निरीक्षकों का बदला कार्यक्षेत्र

छह पूर्ति निरीक्षकों का बदला कार्यक्षेत्र

Wed, 07 Nov 2018 07:40 PM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:40 PM IST
विज्ञापन
छह पूर्ति निरीक्षकों का बदला कार्यक्षेत्र
आजमगढ़। खाद्यान्न वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी देवमणि मिश्रा ने मंगलवार को छह पूर्ति निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। इसके तहत उन्होंने पूर्ति निरीक्षक मिथिलेश कुमार सिंह को जो मार्टीनगंज विकास खंड का कार्य देख रहे थे अब उन्हें ठेकमा का भी प्रभार सौंपा गया है। पूर्ति निरीक्षक शिवशंकर के पास पहले अतरौलिया और कोयलसा विकास खंड का कार्य था। अब उनसे कोयलसा का प्रभार हटा दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार यादव पहले लालगंज और मार्टीनगंज का कार्य देख रहे थे उन्हें अब कोयलसा में तैनात किया गया है। सदर तहसील के पूर्ति निरीक्षक रामप्रवेश जो पल्हनी विकास खंड का कार्य देख रहे थे अब उनको सगड़ी तहसील के बिलरियागंज और लालगंज का भी कार्यभार सौंपा गया है। सगड़ी तहसील के पूर्ति निरीक्षक रवि रंजन बिलरियागंज और अजमतगढ़ का कार्य देख रहे थे। अब वह लालगंज तहसील के लालगंज विकास खंड का कार्य देखेंगे। सदर तहसील के पूर्ति निरीक्षक संजय सिंह पहले रानी की सराय और मुहम्मदपुर विकास खड़का कार्य देख रहे थे। अब वह पल्हनी का भी कार्य देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed