फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   समाज के इतिहास को मिटाना चाहती है राजनैतिक पार्टियां: यशवंत चौहान

समाज के इतिहास को मिटाना चाहती है राजनैतिक पार्टियां: यशवंत चौहान

Tue, 25 Sep 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
समाज के इतिहास को मिटाना चाहती है राजनैतिक पार्टियां: यशवंत चौहान
आजमगढ़। अखिल भारतीय चौहान महासभा के तत्वावधान में सभा का वार्षिक अधिवेशन और सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जयंती समारोह का आयोजन सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि औरं पिछड़ा एवं अति दलित महासभा के अध्यक्ष अधिवक्ता यशवंत सिंह चौहान ने कहा कि अगर किसी समाज को मिटाना है तो उसका इतिहास मिटा दिया जाता है। ऐसी ही हमारे समाज के इतिहास को मिटाने के लिए कुछ राजनैतिक पार्टियां काम कर रही है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को शिक्षित किए जाने पर जोर दिया। विशिष्ठ अतिथि सूर्यमुखी गोंड ने कहा कि किसी भी जाति का सम्मान सभी संभव है जब उस समाज के लोग एक मंच पर हो और अपने अधिकार को जाने। अखिल भारतीय चौहान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शत्रुघ्र चौहान एडवोकेट ने अपने समाज के लोगों से नशाखोरी का त्याग करने को कहा। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को अपने स्वर्णीम इतिहास का अनुशरण कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि आप सभी दूसरे के पीछे न दौड़कर अपनी एकजुटता बनाए तो प्रदेश से लेकर देश तक राजनीत में भागीदारी हो सकती है। ओम प्रकाश चौहान ने कहा कि आज तक हम राजनैतिक पार्टियों द्वारा ठगे गए है। हमें हमारी आवादी के अनुसार राजनीत में अभी तक सही भागीदारी नहीं मिली है। उग्रसेन चौहान ने कहा कि अपना दीपक स्वयं बनकर समाज का सर्वागिण विकास करना होगा। जौनपुर के डा. जय सिंह राजपूत ओर मऊ जनपद के जिलाध्यक्ष मुन्नर चौहान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखंड प्रताप चौहान और संचालन प्रांतीय महामंत्री सूबेदार चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed