{"_id":"5ba7d45a867a5520833a775b","slug":"51537725530-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन उठान बंद कर धरने पर बैठे कोटेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन उठान बंद कर धरने पर बैठे कोटेदार
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। क्षेत्र के सभी कोटेदार तहसील अध्यक्ष महेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष उमाशंकर के नेतृत्व में रविवार को गोदाम पर राशन उठान बंद कर धरने पर बैठ गए। कोटेदारों ने सरकार से मांग की कि हमें 25200 रुपये मानदेय और लाभांश का लाभांश दें। 3/7 की धारा हटाएं। तभी राशन वितरण करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा बकाया भाड़ा का भुगतान हो और खाद्य सुरक्षा के तहत राशन हमारे घर के गोदाम तक पहुंचाया जाए। कोटेदार परिवार को 25000 मानदेय और 200 लाभांश मिले। सरकार जब तक कोटेदारों के पक्ष में अपना कदम नहीं उठाएगी तब तक हम लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। विनोद, प्रमोद, सीताराम, लालचंद, शिवप्रसाद, गुलाबचंद, त्रिभुवन यादव, रामधारी, अजय सिंह, अब्दुल वफा, राधेश्याम, सत्यदेव, राम लखन, हरिलाल, दयाराम, हरिश्चंद्र, चंद्रशेखर उपस्थित रहे।
मांगों को लेकर कोटेदारों का प्रदर्शन
पल्हनी। मांगों को लेकर कोटेदारों ने रविवार को राजकीय खाद्य गोदाम पल्हनी पर प्रदर्शन किया। उठान नहीं करने पर अड़े रहे। कोटेदारों ने कहा कि उनके घर तक खाद्यान्न पहुंचाया जाए। इसके साथ ही प्रतिमाह 25 हजार मानदेय दिया जाए। अन्यथा वह खाद्यान्न का उठान नहीं करेंगे। इंद्र कुमार, गुरु चरन, पुरुषोत्तम, राजाराम यादव, रामचंदन राम, अमरजीत मौर्य थे।