{"_id":"5b4cdccc4f1c1b4a748b541e","slug":"51531763916-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्री गार्ड लगाने के साथ पुरानी साड़ियों से की घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्री गार्ड लगाने के साथ पुरानी साड़ियों से की घेराबंदी
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी के दिशा निर्देशन में स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा तमसा सफाई अभियान के तीसरे चरण में सोमवार को भोला घाट पर रोपित पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए और पुरानी साड़ियों से उनकी घेराबंदी की। इस दौरान अभियान में शामिल सदस्यों से पौधरोपण भी किया।
तीन जून को शुरू हुआ तमसा का सफाई अभियान निरंतर जारी है। इस अभियान से जुड़े लोगों द्वारा पहले चरण में नदी की सफाई के बाद दूसरे चरण में पौधरोपण के लिए नदी के किनारे गड्ढ़े खोदे गए। अब तीसरे चरण में इस अभियान से जुड़े लोगों ने इन गड्ढ़ों में पौधे लगाने का कार्य किया जा रहा है। सोमवार को 44वें दिन स्वयंसेवी संगठनों और इस अभियान से जुड़े लोगों ने पौधों का भोला घाट पर रोपण किया गया। साथ ही इन पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए। इसके बाद घरों से लाई गई पुरानी साड़ियों को इन ट्री गार्डों पर लपेटा गया ताकि कोई पशु इन पौधों को नुकसान नहीं पहुंचा सके। इस मौके पर प्रवीण सिंह, अरविंद, नित्यानंद मिश्रा, उमेश सिंह, सफाई संघ सीपी यादव, गुलाब चौरसिया, पूनम सिंह ने श्रमदान किया। वंदना पांडेय ने अपने जन्मदिन पर अमरूद के पौधे को लगाया और लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई गदी।