{"_id":"5ac3c1974f1c1bc5618b5378","slug":"51522778519-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम और बीडीओ प्रकरण में शासन को भेजी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम और बीडीओ प्रकरण में शासन को भेजी गई रिपोर्ट
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। एडीएम और बीडीओ के बीच हुए विवाद में निर्णय अब शासन के पाले में है। इस मामले की मुख्य विकास अधिकारी ने जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी दी है। जिलाधिकारी ने उसे शासन के पास भेजा है। हालांकि अभी कोई अधिकारी इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है।
बता दें कि मुहम्मदपुर विकास खंड के रानीपुर रजमों स्थित रामदेव मेमोरियल महाविद्यालय में 30 मार्च को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आगमन होना था। कार्यक्रम की तैयारी में जुटे एडीएम प्रशासन और मुहम्मदपुर विकास खंड के बीडीओ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पर एडीएम ने बीडीओ को थप्पड़ मार दिया था। जिलाधिकारी ने उक्त मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी को सौंपी थी। एक तरफ सीडीओ प्रकरण की जांच करने में जुटे थे, वहीं दूसरी तरफ दोनों ही अधिकारियों के समर्थन कई संगठन मैदान में उतर आए। कोई एडीएम प्रशासन पर तो कोई बीडीओ पर कार्रवाई की मांग कर रहा था। वहीं मुहम्मदपुर विकास खंड के कर्मचारी इस प्रकरण के बाद एडीएम प्रशासन के निलंबन की मांग को लेकर कार्य नहीं कर रहे। सूत्रों की मानें तो मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जांच पूरी कर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है और उन्होंने उक्त जांच रिपोर्ट को शासन के पास भेज दिया, लेकिन अभी भी दोनों अधिकारी जांच रिपोर्ट को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। वैसे इस प्रकरण को लेकर अब सबकी निगाहें शासन से होने वाले निर्णय पर टिकी हैं।