फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   वाद विवाद प्रतियोगिता में मैहविश फातिमा रही प्रथम

वाद विवाद प्रतियोगिता में मैहविश फातिमा रही प्रथम

Sat, 09 Dec 2017 11:33 PM IST
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
वाद विवाद प्रतियोगिता में मैहविश फातिमा रही प्रथम
आजमगढ़। डीजीपी के निर्देश पर शुरू हुए नारी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के तहत शनिवार को पुलिस लाइन परिसर में नारी सुरक्षा सम्मान एवं सशक्तिकरण विषय पर अंतरविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के ज्योति निकेतन स्कूल की मैहविश फातिमा को पहला स्थान, इसी स्कूल की नीथू सिंह को दूसरा और अग्रसेन कन्या इंटर कालेज की छात्रा अमृता पाठक को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जबकि ज्योति निकेतन मेें पढने वाली छात्रा श्रेया मिश्रा के सांत्वना और नेशनल चाइल्ड केयर पब्लिक स्कूल लाटघाट की छात्रा मधु यादव को विशेष पुरस्कार दिया गया। एसपी अजय कुमार साहनी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जिले आधा दर्जन से अधिक विद्यालयों के 30 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सभी लोग निर्धारित किए गए मुद्दे पर विस्तार से अपनी-अपनी राय रखी। बाद में निर्णायक मंडल ने अपना फैसला सुनाते हुए प्रतिभागियों का चयन किया। इस अवसर पर एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार, सीओ सदर मो. अकमल खां, सीओसिटी सच्चिदानंद आदि मौजूद रहे। एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक छात्रों को कोई न कोई पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed