फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   समायोजित शिक्षामित्रों ने निकाला जुलूस, लगाया जाम

समायोजित शिक्षामित्रों ने निकाला जुलूस, लगाया जाम

Sat, 19 Aug 2017 01:11 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
समायोजित शिक्षामित्रों ने निकाला जुलूस, लगाया जाम
आजमगढ़। सरकार की ओर से आश्वासन देने के बाद भी कोई निर्णय न लिए जाने से नाराज शिक्षामित्रों का सत्याग्रह आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। उन्होंने कुंवर सिंह उद्यान से जुलूस निकाला और कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचकर जाम लगा दिया। जाम के चलते कलेक्ट्रेट के आसपास वाहनों की कतार लग गई। बाद में शिक्षामित्र कुंवर सिंह उद्यान पहुंचे आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

शिक्षामित्रों का सत्याग्रह आंदोलन शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। शिक्षामित्र कुंवर सिंह उद्यान में आयोजित धरने में एकत्र हुए, इसके बाद हाथों में तिरंगा लेकर जुलूस निकाला, जो कुंवर सिंह उद्यान से निकलकर सिविल लाइन चौराहा, गिरजाघर चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर पहुंचा। जहां मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट चौराहे को जाम कर दिया तथा जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा। संयोजक देवसी यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार अपने वादे से मुकर रही है, हमारी मांग यदि अतिशीघ्र पूरी नहीं हुई तो हम सत्याग्रह आंदोलन को और वृहद रुप देंगे। सहसंयोजक अनिल विश्वकर्मा ने कहा कि 17 अगस्त को संगठन की सरकार से दो चक्रों में वार्ता हुई, जिसमें कुछ मुद्दों पर सहमति बन रही है, लेकिन अधिकतम मुद्दों पर सहमति नहीं बन पा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन स्थायी और सम्मानजनक पद से कम पर कोई समझौता नहीं करेगा। चाहे उसके लिए हमें कुछ भी करना पड़े। धरने में कैलाश यादव, कृष्णमोहन उपाध्याय, रामप्रताप सिंह, जयकुमार सिंह, अनिल यादव, संजय यादव, मनीष कुमार राय, सूर्यप्रकाश सिंह, अशोक, उपेंद्र सहित सैकड़ों की संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed