फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 per cent of the paddy purchased not yet

50 फीसदी धान भी नहीं खरीदा अबतक

Tue, 10 Jan 2017 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 10 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
 शासन की ओर से धान खरीद के लिए 52 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य खरीद के लिए निर्धारित किया गया है। यह खरीद एक नंवबर से शुरू होकर 28 फरवरी तक होनी है लेकिन लगभग दो महीने तक पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर धान खरीद न होने से धान खरीद का कार्य प्रभावित हुआ है। इसका परिणाम है कि दो माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी विभाग अभी तक आधे लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर सका है।
विज्ञापन


   जनपद में धान खरीद के लिए 43 केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें सबसे अधिक धान क्रय केंद्र पीसीएफ के हैं। लेकिन लगभग दो माह तक इन केंद्रों पर धान खरीद नहीं हो सकी। क्योंकि मिलरों से कांटेक्ट न होने के कारण धान की खरीद रुकी हुई थी। वहीं अन्य केंद्रों पर धान की खरीद चालू थी लेकिन हाल ही में कुछ मिलरों से कांटैक्ट हो जाने के कारण पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर भी धान की खरीद शुरू हो चुकी है। वर्तमान में जनपद में धान खरीद का कार्य तेजी से चल रहा है। लेकिन दो माह बीतने के बाद भी अभी तक जनपद में मात्र 5698.90 मीट्रिक टन ही धान की खरीद हो सकी है।
विज्ञापन


   इसके बाद भी विभाग को उम्मीद है कि जिस तेजी से धान की खरीद हो रही है वह लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। धान खरीद की स्थिति पर गौर करें तो खाद्य विभाग को 20000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य मिला था। जनपद में खाद्य विभाग के 14 केंद्र हैं जिन पर अब तक 241 किसानों से 1472 मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। पीसीएफ के लिए 25000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसमें से पीसीएफ ने 24 केंद्रों के माध्यम से 18 किसानों से अब तक 120.90 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



  यूपी एग्रो का लक्ष्य 6000 मीट्रिक टन था। यूपी एग्रो ने अपने तीन केंद्रों पर 118 किसानों से 1065 मीट्रिक टन धान खरीदा है। वहीं भारतीय खाद्य निगम 1000 मीट्रिक टन लक्ष्य के सापेक्ष दो केंद्रों पर 76 किसानों से 301 मीट्रिक टन धान की खरीद कर चुका है। जबकि 12 आढ़तियों द्वारा 399 किसानों से कुल 2760 मीट्रिक टन धान की खरीद की गई है।

वहीं  डिप्टी आरएमओ सुनील भारती ने बताया कि पीसीएफ के केंद्रों पर धान खरीद न होने से लक्ष्य थोड़ा प्रभावित जरूर हुआ है लेकिन अब खरीद शुरू हो गई है। वर्तमान में धान की खरीद में तेजी आई है। हमें उम्मीद है कि हम लक्ष्य को हासिल कर लेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed