आजमगढ़: विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस का अभियान, बरामद की गई 448 लीटर अवैध शराब, 15 गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर आजमगढ़ जिला पुलिस की सक्रियता बढ़ गई है। एसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर बुधवार की रात जिले के सभी थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 448 लीटर अवैध शराब बरामद किया गया तो वहीं 15 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया।
एसपी अनुराग आर्य के अनुवार रौनापार थाना पुलिस ने भृगुलाल पुत्र रामप्यारी निवासी रौनापार, विनोद पुत्र राधेश्याम निवासी नैनीजोर को हिरनई गुल्लीगढ़ से 50 लीटर शराब के साथ पकड़ा। वहीं रामचंदर पटेल पुत्र रामबली निवासी मुजार को भी 50 लीटर शराब के साथ पकड़ा।
सिधारी थाना पुलिस ने शंकर तिराहा से आलमगीर पुत्र छिन्नू निवासी शाहगढ़ को 35 लीटर व इटौरा से बृजेश कुमार पुत्र दीपचंद को 40 लीटर शराब के साथ पकड़ा। पवई पुलिस ने सुनील पुत्र स्व. भगवान निवासी मित्तूपुर व मिंतलाल पुत्र रामसमुझ निवासी कोहड़ा को कुल 50 लीटर शराब के साथ पकड़ा।
कंधरापुर थाने की पुलिस ने श्रीवण पुत्र रामअवध निवासी मंदूरी राजभर बस्ती को 40 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी क्रम में बिलरियागंज पुलिस ने विनोद पुत्र मुक्खी निवासी पातीखुर्द को 40 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया।
फूलपुर पुलिस ने गिरधारी पुत्र फिरतू निवासी बनहर चक गजरी थाना अहरौला व शिवपूजन पुत्र फेकू निवासी माटीन पारा थाना फूलपुर को 38 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। अतरौलिया थाना पुलिस ने अनिल शर्मा पुत्र रामअवतार निवासी डोमनपुर को 20 लीटर शराब के साथ पकड़ा।
तरवां थाना पुलिस ने शंकर राजभर पुत्र विश्वनाथ निवासी पकड़ीकला को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। शहर कोतवाली पुलिस ने अमित चौळान पुत्र शिवकुमार निवासी हाफिजपुर को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि आगे भी इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी।