फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   जागा नपा प्रशासन, नाले को ठीक कर ढकने का काम शुरू

जागा नपा प्रशासन, नाले को ठीक कर ढकने का काम शुरू

Sun, 24 Mar 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
जागा नपा प्रशासन, नाले को ठीक कर ढकने का काम शुरू
मुबारकपुर। दो माह से अधिक समय से नपा मुबारकपुर क्षेत्र समेत आसपास के ग्रामीणांचल में फैला पीलिया अब तक 10 की जान ले चुका है तो वहीं सैकड़ों चपेट में है। अब नपा के सभासदों की टीम घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने के साथ ही पानी के बारे में जानकारी करेगी। सीएमओ की रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन द्वारा नकेल कसने पर नपा प्रशासन अब हरकत में आ गया है। शनिवार को पालिकाध्यक्ष करीमुन्निशा के आवास पर सभासदों की आपात बैठक में पीलिया पर नियंत्रण के लिए सभासदों की एक कमेटी का गठन का निर्णय लिया गया जो घर-घर जाकर पानी की स्थिति के बारे में जानकारी लेगी और लोगों को रोग के बारे में लोगों को जागरूक करेगी। साथ ही सदस्य पानी की सप्लाई पर भी नजर रखेग। साथ ही जहां कहीं भी लीकेज मिला उसे तत्काल ठीक कराया जाएगा। चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी अब्दुल मजीद ने कहा कि अब तक यह स्पष्ट ही नहीं हो सका है कि कस्बे में फैले पीलिया का प्रमुख कारण क्या है। स्वास्थ्य महकमे ने नपा के पानी को दोषी बताकर अपने जिम्मेदारी की इतिश्री कर ली है। जब से कस्बे में पीलिया फैला है तब से नपा प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और क्लोरीन युक्त पानी की सप्लाई के साथ ही साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में सभासद इफितखार अहमद, राधेश्याम, जावेद अहमद, इरफान अहमद आदि ने सफाई नायक के तानाशाही की बात उठायी। जिस पर ईओ राजपति अविचल ने कहा कि यदि ऐसा है तो निश्चित तौर पर सफाई नायक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ईओ ने बताया कि नपा प्रशासन का पूरा प्रयास है कि पीलिया पर नियंत्रण हो, इसके लिए जो भी संभव है वह कवायद की जा रही है। बैठक में सभासद अरशद जमाल, सफीउज्जमा, लालबाबू, गुलाम रसूल, वसीर अहमद, अजय जायसवाल, वकील अहमद, हाजी इफ्तेेेर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पीलिया के मिले दो नये मरीज, एक रेफर
मुबारकपुर। स्थानीय कस्बे में दो माह से फैले पीलिया पर अब तक लगाम नहीं लग सका है। शनिवार को भी सीएचसी पर दर्जन भर लोग जांच के लिए पहुंचे। जिसमें दो लोगों में पीलिया के लक्षण पाये गये। इसमें एक की हालत गंभीर देेख सीएचसी प्रशासन ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दूसरे का सीएचसी पर ही इलाज चल रहा है। शनिवार को पाये गये नये मरीजों में पुरानी बस्ती निवासी 21 वर्षीय सलमान अली पुत्र इफ्तेखार अहमद व बरडीहा लोहिया निवासी 56 वर्षीय अब्दुल हफीज पुत्र अब्दुल हमीद शामिल है। इसमें अब्दुल हफीज को गंभीर हाल में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन


नाले को ठीक कर ढंकने का काम शुरू
मुबारकपुर। नगर पालिका प्रशासन द्वारा खुले नालों को ढंकने व साफ-सफाई कराने की कवायद जोरों पर की जा रही है। इलाके में फिलहाल दस मौतों के अलावा काफी संख्या में लोग पीलिया से बीमार है। इतना ही नहीं प्रतिदिन दो चार की संख्या में नये मरीज भी सामने आ रहे है। कस्बे में पीलिया के फैलने का प्रमुुख कारण नपा के दूषित पानी को मना गया। वहीं साफ-सफाई व्यवस्था पर भी स्वास्थ्य महकमे ने प्रश्नचिन्ह खड़ा किया। इसके बाद नपा प्रशासन ने नालों की सफाई कराई लेकिन उसे खोलकर छोड़ दिया गया। नाले से उठ रहे दुर्गंध से जहां आसपास के लोगों का जीना मुहाल हो गया तो वहीं हादसों की भी आशंका बनी है। अमर उजाला ने इस खबर को 16 मार्च के अंक में खुले पड़े नाले तो कहीं टूटी नालियां शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसे नपा प्रशासन ने संज्ञान में लिया और नाले की सफाई कराने के साथ ही टूटी दीवारों को ठीक करा कर उसे ढंकने की कवायद शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा ख्वाजा में अब भी हो रही दूषित पानी की सप्लाई
मुबारकपुर। नगर पालिका परिषद मुबारकपुर के पुरा ख्वाजा मुहल्ले में अब भी दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। इसके साथ ही इस मुहल्ले से होकर गुजरा नाला बनने के बाद से अब तक कभी भी साफ नहीं किया गया है। जिसके चलते ही पीलिया के प्रकोप पर लगाम नहीं लग सका है। यह आरोप हिन्दू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष ने जयप्रकाश सोनकर ने लगाया है। हियुवा नगर अध्यक्ष ने बताया कि दो माह से अधिक का समय बीत चुका है, इसके बाद भी पीलिया पर कंट्रोल नहीं हो सका है। इसके पीछे जो कारण है वह निश्चित रूप से नपा प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर रहा है। मेरे ही परिवार के दो सदस्यों की अब तक पीलिया से मौत हो चुकी है। कस्बे का पूरा ख्वाजा मुहल्ले में आज भी नपा द्वारा सप्लाई किया जा रहा पानी दूषित आ रहा है। पानी का रंग जहां मटमैला है तो वहीं उससे दुर्गंध भी आती है। इसकी सूचना कई बार नपा प्रशासन को दी जा चुकी है, इसके बाद भी नपा प्रशासन ने अपनी व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया है। इतना ही नहीं मुहल्ले से होकर गुजरे नाले को बने कई वर्ष बीत चुके है। बनने के बाद से अब तक इस नाले की सफाई भी नहीं कराई गई है। जिसके चलते इससे उठने वाले दुर्गंध से भी लोगों का जीना मुहाल हुआ है। मुहल्ले वालों की शिकायत पर नपा प्रशासन कोई ध्यान ही नहीं देती है। जिसके चलते ही पीलिया पर अब तक लगाम नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed