फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुबारकपुर में स्थापित होगा कूड़े से बिजली उत्पादन का प्लांट

मुबारकपुर में स्थापित होगा कूड़े से बिजली उत्पादन का प्लांट

Wed, 27 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
मुबारकपुर में स्थापित होगा कूड़े से बिजली उत्पादन का प्लांट
मुबारकपुर। नगर पालिका परिषद मुबाकरपुर अपने स्तर से वेस्टेज एनर्जी प्लांट की स्थापना करेगा। इसके लिए नपा प्रशासन जमीन की तलाश कर रहा है। जमीन मिलते ही नपा प्रशासन अपने फंड से प्लांट की स्थापना कराएगा और जरूरत पड़ने पर शासन से भी बजट की डिमांड की जा सकती है।
विज्ञापन

नपा बोर्ड की पूर्व में हुई बैठक में ही यह निर्णय हुआ था कि शहर से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की भी व्यवस्था की जाए। इसके लिए वेस्टेज एनर्जी प्लांट (कूड़े से बिजली का उत्पादन) की स्थापना का सर्व सम्मति से निर्णय हुआ था। यह भी निर्णय हुआ था कि 65 लाख की लागत से लगने वाले इस प्लांट के लिए बजट नपा प्रशासन अपने फंड से उपलब्ध कराएगा और नपा के फंड में बजट न होने पर शासन से बजट की डिमांड की जाएगी। इस प्रस्ताव के तहत जमीन की तलाश तेजी से की जा रही है। नपा प्रशासन कस्बे के आसपास ही जमीन की तलाश कर रहा है। जहां प्लांट की स्थापना कर कूड़े से बिजली का उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन

405 एलइडी लाइटों से जगमग होगा नगर
नपा प्रशासन नगर पलिका क्षेत्र की सड़कों को अब एलईडी लाइटों से जगमग करने की कवायद में जुटा हुआ है। लगभग 35 लाख की लागत से 405 एलईडी लाइट मय खंभे आ चुके हैं। जिन्हें जल्द ही लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेस्टेज एनर्जी प्लांट के लिए जमीन की तलाश जारी है। जैसे ही जमीन मिल जाएगी प्लांट का निर्माण कार्य नपा अपने फंड से कराना शुरू कर देगा। पैसे की कमी होने पर शासन से भी जरूरी धनराशि की डिमांड की जा सकती है। स्ट्रीट लाइटों को बदलने की कवायद भी जोरों पर चल रही है।
राजपति अविचल, ईओ, नपा मुबारकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed