फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आंदोलन करने वाले चार स्वच्छा ग्रहियों की सेवा समाप्त

आंदोलन करने वाले चार स्वच्छा ग्रहियों की सेवा समाप्त

Tue, 05 Feb 2019 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
आंदोलन करने वाले चार स्वच्छा ग्रहियों की सेवा समाप्त
आजमगढ़। बकाया मानदेय के भुगतान और निश्चित मानदेय निर्धारित करने की मांग को लेकर स्वच्छा ग्रहियों द्वारा तीन दिन तक अंबेडकर पार्क में धरना दिया गया था। धरने की अगुआई करने वाले चार स्वच्छा ग्रहियों की सेवा सोमवार को डीएम के निर्देश पर डीपीआरओ ने समाप्त कर दी। डीपीआरओ आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मुहम्मदपुर विकास खंड के स्वच्छाग्रही सूरज मिश्रा, शक्ति पांडेय और बिलरियागंज विकास खंड के नाजिम और सतनाम ने स्वच्छा ग्रहियों को बहलाकर 21 से 23 जनवरी तक अंबेडकर पार्क में धरना दिया गया। धरने के दौरान इन लोगों ने जमकर नारेबाजी भी की। इतना ही नहीं जब यह लोग अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी से मिलने के लिए गए तो इन्होंने उनके सामने भी नारेबाजी की। इस बात को लेकर डीएम डीएम साहब काफी नाराज हुए। तीन दिन तक धरना देने के कारण गांवों के कार्य भी बाधित हुए। इस पर जिलाधिकारी ने इनके खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर आज इन चारो स्वच्छाग्रहियों की सेवा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed