फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चार दिन की शांति के बाद फिर सामने आए नये मरीज

चार दिन की शांति के बाद फिर सामने आए नये मरीज

Sun, 03 Feb 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
चार दिन की शांति के बाद फिर सामने आए नये मरीज
आजमगढ़। मुबारकपुर में फैले पीलिया के प्रकोप पर लगाम लगाने की सारी कवायद फेल होती नजर आ रही है। चार दिन के बाद शनिवार को आठ नए मरीज सामने आए। इससे स्वास्थ्य महकमे के साथ ही नपा प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

11 जनवरी से मुबारकपुर कस्बा समेत आसपास के ग्रामीणांचल में पीलिया का प्रकोप फैला हुआ है। अब तक तीन पीलिया रोगियों की मौत हो चुकी है। करीब चार सौ लोग पीलिया से पीड़ित हैं। हालांकि सरकारी आंकड़ों के अनुरूप इसके डेढ़ सौ से अधिक मरीज सामने आ चुके हैं। शनिवार को एक बार फिर आठ नए मरीज सामने आए। इसमें दो सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती हैं। वहीं छह अन्य स्वास्थ्य महकमे द्वारा जगह-जगह लगाए गए कैंपों में जांच के दौरान मिले। प्राइवेट अस्पतालों में भी कुछ मरीज इलाज के लिए पहुंचे हैं। इसमें 28 वर्षीय अबुजर पुत्र शमशाद अहमद, 25 वर्षीय मो. शागिल पुत्र हाजी मो. शारिक निवासी पूरा रानी हैं। वहीं 19 वर्षीय साजिद रजा पुत्र असरार अहमद निवासी अलीनगर व 27 वर्षीय शफीक अहमद पुत्र नसीम अहमद निवासी पुरानी बस्ती सीएचसी पर इलाज के लिए पहुंचे। नये मरीजों के फिर सामने आने से एक बार फिर पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

000000000000000000
चार स्थानों पर लगा स्वास्थ्य विभाग का कैंप
मुबारकपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शनिवार को दो कैंप पूरारानी में व एक-एक कैंप पुरानी बस्ती व गल्लामंडी पर लगाया गया। एक कैंप पर चार तो दूसरे कैंप में एक-एक नए मरीज सामने आए। इन्हें आवश्यक दवा उपलब्ध कराने के साथ ही जरूरी एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है। कैंप में डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. ईश्वरचंद्र यादव, पंकज कुमार, धर्मेंद्र, वंदना, इंदू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000000000
48 घंटे बाद भी नहीं ठीक हो सका लीकेज
मुबारकपुर। दूषित पानी पीने से फैले पीलिया पर अब तक नियंत्रण नहीं किया जा सका है। नपा प्रशासन अब तक पूरी तरह से शुद्ध व क्लोरीन युक्त पानी आम जनता को नहीं उपलब्ध करा सका है। समौधी में दो दिनों पूर्व मेन पाइप लाइन में ही बड़ा लीकेज मिला था। 48 घंटे का लंबा समय बीत जाने के बाद भी नगर पालिका का जलकल विभाग लीकेज को ठीक नहीं कर सका। शनिवार को तीसरे दिन भी जलकल विभाग के कर्मचारी लीकेज ठीक करने में जुटे नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed