फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   विश्वविद्यालय को लेकर ग्रामीण छात्रों ने भी कसी कमर

विश्वविद्यालय को लेकर ग्रामीण छात्रों ने भी कसी कमर

Sun, 23 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय को लेकर ग्रामीण छात्रों ने भी कसी कमर
आजमगढ़। जनपद में राज्य विवि की स्थापना को लेकर नगरवासियों के साथ-साथ विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामवासी भी मुखर हो रहे हैं। फूलपुर तहसील में प्रधान जेपी यादव, सूरज सिंह, उमाशंकर चौहान और यशवंत सिंह यादव के नेतृत्व में पल्थी बाजार में विवि को लेकर प्रदर्शन और नारेबाजी की गई। मार्टीनगंज तहसील प्रभारी और विवि अभियान के समन्वयक शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि जनपद के सर्वांगीण विकास के लिए विश्वविद्यालय आवश्यक है। इसके लिये जिले के जर्रे-जर्रे से आवाज उठानी होगी। अधिवक्ता यशवंत सिंह यादव ने कहा कि पूरा जनपद विवि के मुद्दे पर एकजुट हो चुका है। इस पर सरकार को अपनी मंशा स्पष्ट करनी चाहिए। छात्र नेता सूरज सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, विश्वजीत सिंह, सच्चिदानंद सिंह, गुड्डू सिंह, विवेक सिंह, अरुण सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed