फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   दो वर्षीय नाट्य प्रशिक्षण के लिए हुआ हरिकेश का चयन

दो वर्षीय नाट्य प्रशिक्षण के लिए हुआ हरिकेश का चयन

Sat, 07 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दो वर्षीय नाट्य प्रशिक्षण के लिए हुआ हरिकेश का चयन
आजमगढ़। सूत्रधान संस्थान के युवा रंगकर्मी हरिकेश मौर्य का भारतेन्दु नाट्य अकादेमी में दो वर्षीय नाट्य प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया है। सत्र 2018-2020 बैच के लिए अंतिम चयन कार्यशाला में देशभर से चयनित 43 विद्यार्थियों में 20 का चयन किया गया है। हरिकेश मौर्य मऊ जिले के छोटे से गांव जमुनीपुर के साधारण से परिवार से हैं। पिता कृषि कार्य करते हैं। चार भाई-बहनों में सबसे बडे़ हरिकेश ने स्नातक तक की पढ़ाई अपने गांव में ही करने बाद 2011 में सूत्रधार संस्थान से जुड़कर अभिषेक पंडित, ममता पंडित के सानिध्य में रंगकर्म सीखने लगे। अब तक आषाढ़ का एक दिन, अन्धा युग, बटोही, कसाईबाड़ा, एक्सीडेन्टल डेथ ऑफ ऐन एनार्किस्ट जैसे नाटकों में अहम भूमिकाएं निभा चुके हैं। उन्होंने अपनी कामयाबी का श्रेय गुरु, माता-पिता और मित्रों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed