{"_id":"5b3fb6394f1c1b91288b502c","slug":"41530902073-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय निर्माण और कार्यों में लापरवाही पर दो सफाईकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय निर्माण और कार्यों में लापरवाही पर दो सफाईकर्मी निलंबित
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। शौचालय निर्माण और कार्यों में लापरवाही की शिकायत पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने शुक्रवार को दो सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया। दोनों को विकास खंड मुख्यालयों से संबद्घ करते हुए उक्त आरोपों की जांच एडीओ पंचायत को सौंपी है। जिला पंचायत राज अधिकारी आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि एडीओ पंचायत मुहम्मदपुर द्वारा 30 जून को विकास खंड के बहोरापुर ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में शौचालय निर्माण की स्थिति बहुत खराब मिली। उन्होंने लक्ष्य के सापेक्ष 15 शौचालयों का निर्माण पूर्ण पाया। शेष शौचालयों के निर्माण में सफाईकर्मी रमेश चंद्र सिंह द्वारा रुचि नहीं लेना पाया। साथ ही रमेश सिंह तीन दिनों से कार्यक्षेत्र से पलायित मिले। उनकी इस रिपोर्ट पर सफाई कर्मी रमेश सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। जिसके लिए उन्हें निलंबित करते हुए मुहम्मदपुर विकास खंड से संबद्घ कर दिया गया है। इस मामले की जांच के लिए एडीओ पंचायत ठेकमा को जांच अधिकारी नियुक्त करते हुए तीन सप्ताह में जांच आख्या मांगी है। इसी क्रम में एडीओ पंचायत बिलरियागंज ने पांच जुलाई को पत्र भेजकर अवगत कराया कि ग्राम स्वराज अभियान चौपाल में सफाई कर्मी रमाकर प्रसाद के खिलाफ साफ-सफाई की शिकायत की गई। ग्रामीणों ने ही उन्हें एक और मौका देने की मांग की। लेकिन इनके कार्य में कोई सुधार नहीं हुआ। 28 जून को रमाकर की दोबारा शिकायत की गई। ग्रामीणों के आरोपों पर एडीओ पंचायत द्वारा रमाकर के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। इस संस्तुति पर सफाईकर्मी रमाकर प्रसाद को निलंबित करते हुए तरवां विकास खंड मुख्यालय से संबद्घ कर दिया गया है। इसकी जांच के लिए एडीओ पंचायत अजमतगढ़ को जांच अधिकारी नामित करते हुए तीन सप्ताह में जांच आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन