{"_id":"5b3fb61c4f1c1b0f278b4ebc","slug":"41530902044-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से 56 किमी दूर महिला शिक्षिका को मिला विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से 56 किमी दूर महिला शिक्षिका को मिला विद्यालय
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। परिषदीय विद्यालयों में तैनाती के लिए गैर जनपद से स्थानांतरित होकर जिले में लगभग 200 शिक्षक आए हुए है। जिनकी तैनाती को लेकर शुक्रवार को जूनियर हाई स्कूल जाफरपुर पर काउंसिलिंग करायी गई। धांधली की शिकायत पर जहां काउंसिलिंग का कार्य घंटों प्रभावित रहा तो वहीं कई महिला शिक्षिकाओं ने 40 से 50 किमी दूर विद्यालय आवंटित करने का आरोप बीएसए कार्यालय पर लगाया। गैर जनपद से स्थानांतरित होकर जिले में आए शिक्षकों की स्कूलों पर तैनाती को लेकर जाफरपुर स्थित जूनियर हाई स्कूल परिसर में सुबह से ही गहमा-गहमी की स्थिति रही। सूची में 56 नंबर पर शिक्षिका कुसुम पांडेय का नाम था। इन्हें बिलरियागंज ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय डीहा पर तैनाती मिली थी। वे जब सूची पर हस्ताक्षर करने के लिए पहुंची तो उक्त विद्यालय पर पहले से ही किसी अन्य शिक्षक का हस्ताक्षर हो चुका था। यह देख कर शिक्षिका कुसुम पांडेय ने काउंसिलिंग में धांधली का आरोप लगाया। उनके समर्थन में मौके पर मौजूद प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी जितेंद्र राय आदि भी आ गये। हंगामा होने लगा तो दो घंटे तक काउंसिलिंग का कार्य प्रभावित रहा। बीएसए के आने पर मामला शांत हुआ और डीहा विद्यालय के आगे कुसुम पांडेय का हस्ताक्षर करवाया गया। इसी क्रम में महराजगंज जिले से स्थानांतरित होकर आयी शिक्षिका सुचित्रा उपाध्याय जिले के कप्तानगंज थाना अंतर्गत परकौली गांव की रहने वाली है। इन्हें काउंसिलिंग के पश्चात मेंहनगर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय करौती पर तैनाती दी गई है। सुचित्रा का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय करौती उनके घर से 56 किमी दूर है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेसिक शिक्षा विभाग काउंसिलिंग में महिला शिक्षिकाओं की तैनाती में गड़बड़ी किया है। जिसके चलते ही उन्हें घर से 56 किमी दूर तैनाती दी गई है। काउंसिलिंग को लेकर सुबह से ही जूनियर हाई स्कूल परिसर में गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आये शिक्षकों की भीड़ लग गई थी। देर शाम तक सभी 188 शिक्षकों को विद्यालय आवंटित कर दिया गया।
विज्ञापन