फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   2019 के लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान

2019 के लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान

Thu, 25 Jan 2018 12:24 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
2019 के लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान
अतरौलिया। विधान सभा क्षेत्र अतरौलिया के भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों की बैठक बुधवार को ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में हुई। जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर क्षेत्र उपेंद्र शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल बहुत ही महत्वपूर्ण है। 2019 के लोक सभा चुनाव में योगी सरकार की परीक्षा होगी। ऐसे में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। पार्टी में जाति, समुदाय व वंशवाद का कोई स्थान नहीं है। जयनाथ सिंह ने कहा कि अतरौलिया विधानसभा को 17 सेक्टर में बांट कर सभी मंडल अध्यक्षों और सेक्टर प्रमुखों को जिम्मेदारी दी गई है। बैठक में जितेंद्र सिंह, प्रभाकर तिवारी, चंद्रजीत तिवारी, संजय सिंह, रमेश सिंह, प्रमोद सिंह, दिवाकर विक्रम, रमाशंकर, मोहित यादव, बालमुकुंद, दिनेश, ओम प्रकाश, जिलेदार, संतोष, राणा सिंह, नीरज, अमित, कमला, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed