{"_id":"5a3414294f1c1b0d698c21ee","slug":"41513362473-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के जाते ही दो पक्षों में हुई मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के जाते ही दो पक्षों में हुई मारपीट
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर (ब्यूरो)। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुराई गांव में शुक्रवार की सुबह एक पक्ष के हो रहे निर्माण को रोकने के लिये दूसरे पक्ष ने झगड़ा शुरू कर दिया। जिससे दोनों पक्ष के पाँच लोग घायल हो गये। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुराई गांव निवासी जगन्नाथ यादव पुत्र स्व.घुरवीन शुक्रवार की सुबह अपने घर के सामने चहारदीवारी का निर्माण करा रहे थे। उनके पड़ोसी देवनाथ यादव ने निर्माण रोकवाने के लिये डायल 100 पर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जगन्नाथ के हो रहे निर्माण को सही पाया और निर्माण रोकने से इनकार कर दिया। जिस पर जगन्नाथ निर्माण करवाने लगे। पुलिस के वापस जाते ही देवनाथ अपने तीन पुत्रों शशि प्रकाश, चंद्र प्रकाश व ज्ञान प्रकाश के साथ निर्माण स्थल पर पहुँच गये और मारपीट होने लगी। जिसमें जगन्नाथ और उनके दो पुत्र रामेंद्र कुमार व धर्मेंद्र कुमार घायल हो गये। वहीं दूसरे पक्ष से भी दो लोगों के घायल होने की सूचना है। दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
जांच टीम के सामने भिड़े ग्रामीण, वापस लौटी टीम
लाटघाट। हरैया ब्लाक के रोहुवार गांवसभा में पहुंची जांच टीम ने शुक्रवार को विकाय कार्यों की जांच की। रोहुवार के बसंत सिंह पुत्र फूलचंद सिंह ने विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत जिलाधिकारी से की थी। आरोप लगाया था कि खड़ंजे की बिना मरम्मत के ही धन निकाल लिया गया है। शुक्रवार को जांच के लिए अमरनाथ चौरसिया जेई, सहायक विकास अधिकारी सांख्यिकी मंहगू प्रसाद, दीनदयाल गुप्ता की टीम रोहुवार गांव पहुंची। विकास कार्यों और मनरेगा से हुए कार्यों की जांच की। संपर्क मार्ग, कच्चा काम, खड़ंजा और ह्यूम पाइप को देखा गया। ग्रामीणों से निर्माण कार्य के बाद पूछा गया तो आधे लोगों ने जहां काम से इंकार किया वहीं आधे ने काम का समर्थन किया। इस दौरान पक्ष और विपक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। इससे जांच कर रही चीम वापस लौट गई। प्रधान रामसिंह, सोबिंद लाल उपस्थित रहे। ब्यूरो