फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की बताई तकनीक

आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की बताई तकनीक

Sun, 08 Oct 2017 12:07 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने की बताई तकनीक
आजमगढ़। अगर किसी व्यक्ति की धड़कन रुकने पर उसे तुरंत उपचार की जरूरत पड़ती है। ऐसे में मरीज की जान कैसे बचाई जाए, इसके लिए आधुनिक तरीकों के बारे में बताने के लिए नगर के लाइफ लाइन अस्पताल परिसर में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यशाला के दूसरे दिन बाहर से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने डेमो के जरिए आकस्मिक स्थिति से निपटने की आधुनिक तकनीक को बताया।
विज्ञापन

बेसिक लाइफ सपोर्ट और एडवांस कार्डियक लाइफ सपोर्ट कार्यशाला टीम की प्रमुख डा. रजनी ने सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए अकस्मात परिस्थिति में अचानक दिल की धड़कन रुकने पर आवश्यक उपचार के आधुनिक तरीकों का विशेष प्रशिक्षण उपस्थित चिकित्सकों को दिया। संयोजक मंडल प्रमुख डा.गायत्री कुमारी ने कहा की ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों के आत्मविश्वास को और भी मजबूती प्रदान करते हैं। उनकी यह कोशिश रहेगी की भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यशालाओं का आयोजन होता रहे। डा. अनूप कुमार सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मिथिलेश यादव, पंकज यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed