{"_id":"599f14814f1c1b96528b4665","slug":"41503597697-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश पर आस्था पड़ी भारी, छाता लेकर मंदिर पहुंची सुहागिने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश पर आस्था पड़ी भारी, छाता लेकर मंदिर पहुंची सुहागिने
azamgarh
Updated Thu, 24 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
तीज व्रत कथा सुनती महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को हरितालिका तीज पर्व धूमधाम से मनाया गया। शाम को हुई बारिश में भींगते हुए महिलाएं मंदिर पहुंची। शिवमंदिरों में पहुंच महिलाओं ने पूजन-अर्चन किया और पति की लंबी उम्र की कामना की।
हरितालिका तीज पर्व पर सुहागिन महिलाओं ने सुबह उठकर घर की साफ-सफाई की। इसके बाद बाजार पहुंच मिष्ठान, फल सहित श्रृंगार आदि के सामानों की खरीदारी की। घर पहुंचने पर महिलाओं ने स्नान के बाद श्रृंगार कर भगवान शिव और पार्वती का पूजन किया और पूरे दिन निराजल व्रत रखा। गुरुवार की शाम को जैसे ही महिलाएं सज-धजकर मंदिर के लिए निकली, तभी बारिश शुरु हो गई। लेकिन महिलाओं में उत्साह कम नहीं हुआ। महिलाएं एक हाथ में छाता और बांस से बनी डलियों में श्रृंगार का सामान चूड़ी, सिंदूर, कंगन और बिंदी आदि रख महिलाएं शिव मंदिर पहुंची। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर पार्वती जी को श्रृंगार के सामान चढ़ाया और भगवान शिव को फल और मिष्ठान का भोग लगाकर पति की लंबी उम्र की कामना की। शहर के भंवरनाथ, गौरी शंकर घाट, बड़ादेव मंदिर, एलवल स्थित शिवमंदिर, अनंतपुरा स्थित गायत्री मंदिर, कोलटघाट स्थित मंदिर पर तीज व्रत कथा सुनने के लिए महिलाओं का तांता लगा रहा। इस दौरान शिवमंदिरों में तिल रखने की जगह तक नहीं थी। अंबारी संवाददाता के अनुसार तीज पर्व पर अंबारी, माहुल, पलिया, बिलारमऊ, भेडिय़ा, दीदारगंज, पल्थी आदि क्षेत्रों में महिलाओं ने निराजल व्रत रखा और पति की लंबी उम्र की कामना की। बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार कस्बा में तीज का पर्व धूमधाम से मना। श्रीरामजानकी मंदिर में शाम होते ही महिलाएं सज-धज कर पहुंची और ब्राह्मण से कथा सुना।