{"_id":"59973e484f1c1b34798b49a4","slug":"41503084104-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ितों की समस्या सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ितों की समस्या सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर दिया धरना
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं सहित 21 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार को फूलन सेना ने कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। बाद में मांगों का ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का निस्तारण न हुआ तो वे वृहद आंदोलन को बाध्य होंगे।
धरने को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल निषाद ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों का बोल-बाला है। महाराजगंज पुलिस अपराधियों को संरक्षण देने में मसगुल है। मुद्रिका देवी कई दिनों से अंबेडकर पार्क में धरने पर बैठी है लेकिन अभी तक उसकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हो सका है। मात्र आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है। फूलन सेना 25 अगस्त को रौनापार थाना क्षेत्र के मसुरियापुर के पास बाढ़ की धारा में मंच बनाकर मुद्रिका सहित बाढ़ पीड़ितों की समस्या को लेकर जल सत्याग्रह करेगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन बाढ़ क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को दूर नहीं करता है तो फूलन सेना शांत नहीं बैठेगी। मुख्यमंत्री के आवास पर धरना दिया जाएगा। धरने को प्रदेश अध्यक्ष साहनी वीरेंद्र निषाद, भीमरात साहनी, सीताराम निषाद, शिवचरन चौहान, रामआसरे, राममूरत, दिवाकर, बांकेलाल, रामअधार, दयाराम आदि मौजूद रहे।