{"_id":"598217044f1c1b42078b485c","slug":"41501697796-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने दिया दो दिन के भीतर विवाद निस्तारण का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने दिया दो दिन के भीतर विवाद निस्तारण का निर्देश
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। निजामाबाद तहसील में मंगलवार को एसडीएम निजामाबाद ने जिस 92 वर्षीय वृद्ध प्रेम सागर पाठक को थप्पड़ मारकर उसका दांत तोड़ दिया था। डीएम ने प्रेम सागर का इलाज कराने और दो दिन के भीतर इस मामले का निस्तारण कराकर रिपोर्ट मांगी है। डीएम के निर्देश पर बुधवार को बीडीओ मिर्जापुर, हलका कानूनगो और क्षेत्रीय लेखपाल प्रेम सागर के गांव पहुंचकर उसकी समस्याओं के निस्तारण में जुट गए हैं।
सरायमीर थाना क्षेत्र के फरीदूनपुर गांव निवासी प्रेम सागर पाठक मंगलवार को निजामाबाद तहसील में आयोजित तहसील दिवस में अपनी समस्या लेकर आए थे। वहां डीएम चंद्रभूषण सिंह भी मौजूद थे। डीएम के समक्ष प्रेम सागर ने अपनी समस्या रखी। परेशान वृद्ध के अल्फाज थोड़े तीखे थे। जिससे डीएम नाराज हो गए। साहब को गुस्से में देख एसडीएम अनिल कुमार सिंह ने वृद्ध का थप्पड़ मार दिया। जिससे उसके दांत टूट गया। साथ ही पुलिसवालों ने उसे कमरे से बाहर कर दिया। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी मिर्जापुर, हलका कानूनगो और लेखपाल को मौके पर भेजकर प्रेम सागर का बेहतर इलाज कराने और उसकी समस्या को दो दिन के भीतर निस्तारण कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। तहसीलदार निजामाबाद हेमंत गुप्ता ने बताया कि प्रेम सागर पाठक की समस्या का निस्तारण करा दिया गया। रिपोर्ट पर इनके बेटों का हस्ताक्षर भी बनवा लिया गया। यह रिपोर्ट डीएम को भेज दी जाएगी।