फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गुरु पूर्णिमा पर आश्रमों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गुरु पूर्णिमा पर आश्रमों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Sun, 09 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर आश्रमों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
आजमगढ़। गुरु पूर्णिमा का पर्व रविवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। जिले के गहजी स्थित मौनी बाबा की कुटी, प्रथम देवस्थान बाबा बहिरा देव आश्रम सहित अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरुओं का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भजन-कीर्तन आदि का आयोजन किया गया। अंत में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कालीचौरा स्थित साईंबाबा मंदिर में सुबह से ही दर्शन-पूजन और भजन-कीर्तन चल रहा था। भजन-कीर्तन से वातावरण साईंमय हो गया था। वहीं मंदिर पर पूजन-अर्चन को भक्तों की भारी भीड़ लगी रही। साईंबाबा के भक्तों ने दर्शन-पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बाद में आयोजित भंडारे में भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। इसी क्रम में कुंवर सिंह उद्यान में योग मंच के साधकों ने गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाया। योग शिक्षक देव विजय यादव ने गुरु की महिमा का वर्णन किया। इस अवसर पर दुर्गा प्रसाद अस्थाना, जश्री यादव, रविप्रकाश यादव, दीपक जायसवाल, प्रहलाद निषाद, शुभकरन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर ब्रह्मस्थान करतारपुर कुटी स्थित श्रीरामजानकी शिवदुर्गा मंदिर में श्रीश्री 1008 महंत रामकृष्ण दास महाराज का भक्तों ने तिलक और पूजन कर गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान गोविंद शास्त्री ने श्रीरामकथा का वर्णन किया। इस अवसर पर बालक दास महाराज, योगेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, ब्रम्ह सिंह, रामनाथ मिश्र, उमेश सिंह, मनोज गुप्ता आदि मौजूद रहे। अतरौलिया संवाददाता के अनुसार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के प्रथम देवस्थान बाबा बहिरा देव आश्रम में सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने सिलसिला शुरू हो गया था। गुरु पूजन के बाद भक्तों ने कढ़ाई चढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान भक्तों के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। महंत के आश्रम प्रेमदास ने गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि श्री रामचरितमानस तथा गीता में भी गुरु का वर्णन किया गया है। इस मौके पर राधेश्याम मिश्र, कौशल पांडेय, विवेक पांडेय, सीता राम सिंह, पकंज मिश्र आदि उपस्थित थे। अहरौला संवाददाता के अनुसार ब्रह्मलीन दुर्वाषा महामंडलेश्वर श्रीश्री 1008 श्रीरामलालदास मौनी के सिद्धआश्रम, दुर्वाषा धाम और नागाबाबा के आश्रम में श्रद्धालुओं का तांता लगा था। दोपहर में लोगों ने दर्शन-पूजन के बाद दीक्षा ली। महंत ब्रह्मर्षि 108 हरिप्रसाद दास ने कहा कि गुरु का कभी अपमान नही करना चाहिए, क्योंकि गुरु का अनादर हुआ तो भगवान भी नाराज हो जाते हैं। इस मौके पर जयप्रकाश दास, हाकिम बाबा, अनुराग चौबे, लालचंद चौबे, हृदयनारायण दास, वृंदावन तिवारी, प्रमोद चौबे, प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे। मेजवां संवाददाता के अनुसार फूलपुर और ग्रामीण इलाकों में रविवार को गुरुपूर्णिमा धूमधाम से मनाया गया। पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम में मेले जैसा दृश्य था। पवित्र नदी तमसा-मंजुषा में लोगों ने स्नान कर सुख-समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed