फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घाघरा नदी बढ़ाव पर है, धड़कने बढ़ी

घाघरा नदी बढ़ाव पर है, धड़कने बढ़ी

Fri, 07 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
घाघरा नदी बढ़ाव पर है, धड़कने बढ़ी
लाटघाट (आजमगढ़)। सगड़ी तहसील में घाघरा नदी उफान पर आने लगी है। प्रति घंटे दो सेंटीमीटर जलस्तर बढ़ने पर पिछले आठ घंटे में 16 सेमी बढ़ाव दर्ज किया गया है। इससे देवाराविसयों की धड़कनें बढ़ गईं है। बाढ़ की आशंका के मद्देनजर तटवर्ती लोग बचाव का इंतजाम शुरू कर दिया है। कुछ लोगों ने सामान के साथ अपने रिश्तेदार के यहां ठौर तलाशना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव हो रहा है। जलस्तर के तेजी से बढ़ने से देवारावासियों की धड़कने बढ़ने लगी है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे तक नदी के जलस्तर 68.90 सेंटीमीटर दर्ज किया गया था। जबकि शनिवार की शाम चार बजे 69.06 सेंटीमीटर दर्ज किया गया। इस प्रकार आठ घंटे में घाघरा का जलस्तर में 16 सेंटीमीटर बढ़ाव दर्ज किया गया। घाघरा एक घंटे में दो सेमी बढ़ रही है। नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी से देवरा राम चरण दुबे, देवरा गरीब दुबे, देवारा अचल नगर, बघावा, देवरा खास राजा, मुरारी का पूरा, सहबदिया, महुला गांव में कटान होती है। मुराली का पुरा में कटान शुरू हो गई है। क्षेत्र में अब तक कई बीघा खेत घाघरा में समा चुकी है। बता दें कि घाघरा के कटान से अब तक दर्जनों गांव का अस्तित्व समाप्त हो चुका है। 1980 के दशक में उर्दिहा गांव के करीब साढ़े तीन सौ घर नदी में विलीन हो गए। वहीं हैदराबाद गांव का उत्तरी छोर 1985-86 में और 1990 के दशक में रोशनगंज, इस्माइलपुर के कई पुरवा घाघरा नदी में समाहित हो गए। 1990 के बाद करीब 2000 में हैदराबाद का भी एक पुरवा घाघरा नदी में विलीन हो गया। वर्ष 2003 में हाजीपुर के ठिकहिहा का करीब 90 घर, 2004 में दुसवा गांव के 95 घरों, इसी साल चक्की गांव में 90, वर्ष 2012 में देवारा खास राजा गांव के रमई का पुरवा के दर्जन भर घर वह घाघरा नदी में विलीन हो गए थे। वर्तमान में देवाराखास राजा का मुराली का पुरवा और चक्की गांव घाघरा नदी के कटान की जद में हैं। नदी का जलस्तर बढ़ने से देवारावासियों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed