फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   40 thousand arrears of electricity due to heart attack, death to old man

आजमगढ़: बिजली का 40 हजार बकाया सुन वृद्ध को हार्ट अटैक, मौत, जेल भेजने की दी गई थी धमकी

Wed, 11 Nov 2020 10:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 11 Nov 2020 10:07 PM IST
विज्ञापन
40 thousand arrears of electricity due to heart attack, death to old man
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

आजमगढ़ जिले के सरायभाऊ गांव में बिजली चेकिंग के दौरान 40 हजार रुपये बकाया होने की जानकारी के बाद वृद्ध अचेत हो कर गिर पड़े और उनकी हृदयगति रुकने से मौत हो गई। बताया गया कि उन्होंने दो माह पूर्व ही बकाया जमा कर दिया था। घटना के बाद बिजली कर्मचारी मौके से भाग गए। प्रकरण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन


 विद्युत सब स्टेशन निजामाबाद की टीम मंगलवार शाम को सरायभाऊ गांव में चेकिंग के लिए पहुंची। गांव निवासी इसरार (65) के घर की चेकिंग के दौरान बिजली कर्मचारियों ने उन्हें 40 हजार रुपये बकाये का बिल थमा दिया। इसरार ने बताया कि अभी दो माह पूर्व ही उन्होंने बकाया बिल जमा किया है, दो माह में ही 40 हजार का बकाया कैसे हो सकता है, किंतु बिजली कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी।
विज्ञापन


जेई ने एफआईआर कराने की धमकी देते हुए एक कर्मचारी को लाइन काटने का निर्देश दिया, इसी दौरान इसरार अचेत हो कर गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद बिजली कर्मचारी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पट्टीदार मो. जाहिद खान एडवोकेट का आरोप है कि बिजली कर्मचारियों का दबाव न झेल पाने के चलते ही उनकी मौत हुई है और इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों व थाने पर की जाएगी। बुधवार देर शाम तक घरवालों की ओर से कोई तहरीर थाने में नहीं दी गई थी।

इस बारे में निजामाबाद एसडीओ मनोज वर्मा ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है। उपभोक्ता को हड़काने व बिना बकाया के बकाया बिल दिए जाने के प्रकरण की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed