फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   4 dies in danger road accident

हादसे में दो सगे भाइयों की मौत, बच्चा घायल

Fri, 03 Jun 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो,आजमगढ Updated Fri, 03 Jun 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
4 dies in danger road accident
सड़क हादसा - फोटो : Getty
पिछले 24 घंटे के दौरान हुए सड़क हादसों में जिले के चार लोगों की मौत हो गई, वहीं एक बच्चा घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो जाने से परिवार में जहां कोहराम मचा है वहीं गांव के लोग भी मर्माहत हैं। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुढ़वा गोड़ारी गांव निवासी अखिलेश यादव (27) पुत्र रामधारी सऊदी अरब में नौकरी करता था। करीब दो वर्ष बाद गुरुवार को अखिलेश सऊदी से घर लौट रहा था। अखिलेश को लेने के लिए उसका बड़ा भाई अधिवक्ता कमलेश यादव (35) किराए की कार लेकर उसे लेने के लिए लखनऊ हवाई अड्डा गया था। कमलेश के साथ उसका बारह वर्षीय बेटा हर्ष यादव भी था। लखनऊ हवाई अड्डे से ये लोग घर लौट रहे थे। गुरुवार की रात करीब एक बजे अंबेडकरनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र के अन्नावा व कटेहरी के बीच स्थित एक ढाबे के निकट उनकी कार बेकाबू हो गई। इससे पहले कि चालक वाहन को संभालता, कार ढाबे के निकट सड़क किनारे खड़ी मिक्सर मशीन से जा टकराई।  
विज्ञापन

कुछ ही देर बाद चीख-पुकार की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। गंभीर रूप से घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कमलेश यादव व अखिलेश पुत्रगण रामधारी की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि कमलेश के 11 वर्षीय पुत्र सनी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

वहीं साइकल सवार को बचाने के चक्कर में बाइक सवार बिजली के पोल से टकराकर दो युवकों की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार की रात सवा दस बजे के करीब कप्तानगंज थाने के जलालपुर जगनंदन पट्टी के पास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर जगनंदन पट्टी निवासी राजेंद्र राजभर (32) और राहुल राजभर (22) शाम को कप्तानगंज बाजार गए। रात सवा दस के बजे के करीब दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। जैसे ही गांव के समीप पहुंचे सामने से आ रहे एक साइकल सवार को बचाने के चक्कर में उनका बाइक असंतुलित होकर विद्युत पोल से जा टकराई। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। हादसे के बाद गांव के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे। गंभीर चोट लगने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि दूसरे की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed