फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   392 people infected with Corona, eight killed

कोरोना से 392 लोग संक्रमित, आठ की मौत

Sat, 08 May 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
392 people infected with Corona, eight killed
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण पर अभी भी लगाम नहीं लगा है। शनिवार को भी चार सौ के पास नए संक्रमित मिले तो वहीं आठ लोगों की कोरोना से मौत भी हुई। मरने वालों में छह आजमगढ़, एक कोलकाता व एक मऊ का रहने वाला है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि शनिवार को भी जिले में चार सौ के पास नए संक्रमित मिले है। शनिवार को मिले कुल संक्रमितों की संख्या 392 रही। अब जिले में एक्टिव केस बढ़ कर 4946 हो गया है। वहीं अब तक कुल मिले संक्रमितों की संख्या 16367 हो गई है। संक्रमण लगातार बढ़ रहा है फिर भी लोग लापरवाही बरत रहे है। कोरोना गाइड लाइन की अनदेखी ही संक्रमण को बढ़ाने में सहायक साबित हो रही है। वहीं राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि बीते 24 घंटे में मेडिकल कालेज में कुल पांच लोगों की मौत हुई। मरने वालों में चार आजमगढ़ व एक मऊ का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि मुबारकपुर के 28 वर्षीय युवक को शुक्रवार की सुबह भर्ती किया गया। इसी रात उसने दम तोड़ दिया। जीयनपुर के 35 वर्षीय युवक को 26 अप्रैल को भर्ती कराया गया था, शुक्रवार की रात उसने अंतिम सांस लिया। मुबारकपुर के 29 वर्षीय युवक को शुक्रवार को भर्ती कराया गया। शनिवार की सुबह उसने दम तोड़ दिया। कंधरापुर के 42 वर्षीय युवक को शुक्रवार की सुबह भर्ती किया गया, उसी रात उसकी मौत हो गई। वहीं मऊ जिले के घोसी निवासी 60 वर्षीय वृद्ध को शनिवार की दोपहर भर्ती किया गया। मात्र 45 मिटन बाद ही उसके प्राण पखेरू उड़ गए। वहीं 100 शैय्या अतरौलिया पर भी शनिवार को तीन लोगों की मौत हुई। जिसमें एक कोलकाता की रहने वाली महिला थी तो वहीं दो लोग जनपद के निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed