{"_id":"68c4678ea665404ffb0b58bf","slug":"389-lakh-people-have-not-done-e-kyc-will-not-get-ration-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-137335-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 3.89 लाख लोगों ने नहीं कराई ई-केवाईसी, नहीं मिलेगा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 3.89 लाख लोगों ने नहीं कराई ई-केवाईसी, नहीं मिलेगा राशन
विज्ञापन
राशन कार्ड में दर्ज सभी यूनिट (सदस्यों) की ई-केवाईसी का अभियान पिछले करीब छह महीने से चल रहा है। कार्ड धारकों को लगातार जागरूक किया गया कि सभी यूनिटों की ई-केवाईसी करा लें। जिले के 3.89 लाख लोगों ने अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई।
ऐसे में इन लोगों को इसी माह से राशन नहीं मिलेगा। हालांकि इन्हें तीन माह का समय दिया गया है कि वह ई-केवाईसी करा लें। जिले में आठ तहसील व 22 ब्लाक हैं। उक्त तहसीलों में कुल 1811 ग्राम पंचायत, तीन नगर पालिका और 13 नगर निकाय हैं।
इनमें कुल 2149 सरकारी गल्ले की दुकान संचालित हो रही हैं। उक्त दुकानों पर कुल 779103 राशन कार्ड धारक हैं। इन राशन कार्डधारकों में कुल 3430171 यूनिट जुड़े हैं। सभी को प्रत्येक महीना राशन दिया जाता है।
विज्ञापन
उक्त दुकानों की मॉनिटरिंग करने के लिए तहसीलों पर आपूर्ति विभाग की ओर से पूर्ति निरीक्षकों की तैनाती की गई है। पूर्ति निरीक्षकों को जिम्मेदारी गई है कि वह सभी राशन कार्ड धारकों की ई-केवाईसी कराएं ताकि उन्हें राशन मिल सके।
अभी तक करीब तीन लाख 89 हजार 843 लोगों ने अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। ऐसे में इन लोगों को इस माह राशन नहीं मिलेगा। इन्हें अब तीन माह का समय दिया गया है, ताकि वह अपनी ई-केवाईसी करा सकें। नहीं कराएंगे तो उनका नाम राशन कार्ड से काट दिया जाएगा।
00
ईकेवाईसी करा ले अगले माह मिलने लगेगा राशन
डीएसओ सीमा सिंह ने बताया कि जिले के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के करीब 3.89 लाख यूनिट ऐसे हैं जिन्होंने ई-केवाईसी नहीं कराया है। इस माह इन यूनिटों का राशन नहीं मिलेगा। ऐसे लोग कोटेदार के पास जाकर अपना ई-केवाईसी करा सकते हैं। ई-केवाईसी के बाद अगले माह उनका राशन भी मिलने लगेगा। पांच वर्ष तक के बच्चों का ई-केवाईसी नहीं कराना है। ऐसे लोगों को तीन माह का समय दिया गया है।
एक नजर आंकड़ों पर
सरकारी गल्ले की दुकान : 2149
पात्र गृहस्थी कार्डधारक : 673328
लाभार्थी (यूनिट) : 3040361
जिले में करीब 30 लाख लाभार्थी (यूनिट) ने अपनी ई-केवाईसी कराई है। उन्हें तीन माह का समय दिया गया है। यदि वह नहीं ई-केवाईसी कराते हैं तो उनका नाम राशन कार्ड से हटा दिया जाएगा। इससे उन्हें राशन भी नहीं मिल पाएगा। ऐसे में सभी राशन कार्ड धारक अपने परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी कराएं। ताकि उन्हें राशन मिल सके। - सीमा सिंह, डीएसओ आजमगढ़।