फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   3.89 lakh people have not done e-KYC, will not get ration

Azamgarh News: 29 लाख महिलाओं पर 25 सीएचसी और केवल आठ में महिला रोग विशेषज्ञ की तैनाती

Sat, 13 Sep 2025 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
3.89 lakh people have not done e-KYC, will not get ration
जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर रोग विशेषज्ञों की भारी कमी बनी हुई है। इसका झोलाछाप और बिना पंजीकरण के अस्पताल खुलकर फायदा उठा रहे हैं। जिले में 29 लाख महिलाएं हैं और 25 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है जिनमें केवल आठ सीएचसी पर ही महिला रोग विशेषज्ञ तैनात हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों की कमी से न सिर्फ महिलाओं का स्वास्थ्य खतरे में है, बल्कि ग्रामीण जनता को आर्थिक और मानसिक शोषण का भी शिकार होना पड़ रहा है। जिले की करीब 56 लाख जनसंख्या में से लगभग 29 लाख महिलाएं हैं, जिनमें से लगभग 21 से 22 लाख महिलाएं ग्रामीण इलाकों में निवास करती हैं।
विज्ञापन

इनके उपचार के लिए कुल 25 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं, लेकिन इनमें सिर्फ आठ सीएचसी पर ही एक महिला रोग विशेषज्ञ तैनात है। शेष 17 सीएचसी महिला रोग विशेषज्ञ से वंचित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आपरेशन के लिए लोगों को बेहोश करने वाले निश्चतेक चिकित्सकों (एनेस्थिसियोलॉजिस्ट) की जिले में भारी कमी है। जिले की 25 सीएचसी में मात्र पांच निश्चेतक ही है। बाल रोग विशेषज्ञ की स्थिति देखें तो जिले 12 सीएचसी विशेषज्ञ विहीन हैं।
इसी तरह से रेडियोलाजिस्ट से 24, जनरल सर्जन से 23 और जनरल फिजिशियन से 21 सीएचसी विहीन हैं। ऐसे में इन सीएचसी में आने वाले मरीजों को या तो जिले का रूख करना पड़ता है। या झोला छाप चिकित्सकों का सहारा लेना पड़ता है। कुछ को दलाल कमीशन के चक्कर में निजी अस्पतालों में पहुंचा देते हैं।
00
बाहर से चिकित्सक बुलाकर कराते हैं आपरेशन, ऐंठते हैं मोटी रकम
ग्रामीण क्षेत्र की हर बाजार में अवैध रूप से अस्पताल का संचालन हो रहा है। जहां आए दिन प्रसूताओं की मौत होती है। इनमें से कुछ अस्पताल बाहर से डॉक्टर बुलाकर बुलाकर ऑपरेशन कराते हैं तो कुछ खुद ही ऑपरेशन करते हैं। इस दौरान उनके द्वारा मरीजों के तीमारदारों से मोटी रकम वसूलते हैं।


सीएचसी में विशेषज्ञ चिकित्सकों की स्थिति
पद स्वीकृति उपलब्धता रिक्त
स्त्री रोग विशेषज्ञ 25 08 17
निश्चेतक 25 05 20
बाल रोग विशेषज्ञ 25 11 14
रेडियो लॉजिस्ट 25 01 24
जनरल सर्जन 25 02 23
जनरल फिजिशियन 25 04 21

चिकित्सकों की कमी के लिए शासन को पत्र भेजकर डिमांड की जाती है। अभी तो मैं आया हूं लेकिन हमसे पूर्व लोगों ने भेजा है। चिकित्सकों के मिलने पर तैनाती कर दी जाएगी। रही बात बिना पंजीकरण के संचालित अस्पतालों की तो जल्द ही एक टीम बनाकर सारे अस्पतालों की जांच कराई जाएगी। -ननकू राम, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article