फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   383 left exams on the third day

तीसरे दिन 383 ने छोड़ी परीक्षा

Sat, 18 Mar 2017 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sat, 18 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
383 left exams on the third day
तीसरे दिन 383 ने छोड़ी परीक्षा
माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से संचालित यूपी बोर्ड की परीक्षा के सुबह की पाली में हाईस्कूल वाणिज्य और इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र प्रथम प्रश्नपत्र और वाणिज्य भूगोल प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षाएं संपन्न हुईं। इस दौरान जहां तीन कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त हुए। वहीं, 383 छात्रों ने परीक्षा छोड़ी।
विज्ञापन


हाईस्कूल के वाणिज्य प्रश्नपत्र में कुल 109 परीक्षार्थी शामिल थे। इसमें से नौ छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। इंटरमीडिएट के अर्थशास्त्र में 5313 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 372 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं, वाणिज्य भूगोल के पंजीकृत आठ छात्रों में से दो छात्रों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा के दौरान पंचम सचल दल प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने स्वामी विवेकानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेंहनगर उचहुंआ का निरीक्षण किया। द्वितीय सचल दल प्रभारी राधेश्याम गुप्ता ने आजाद मेमोरियल इंटर कालेज हाफिजपुर का निरीक्षण किया गया। जहां विषय से संबंधित एक कक्ष निरीक्षक ड्यूूटी करते हुए पाया। उसे कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन


डा. अंबेडकर इंटर कालेज आहोपट्टी में भी निरीक्षण के दौरान एक विषय संबंधी शिक्षक ड्यूटी करते हुए मिला, उसे कार्यमुक्त कर दिया गया। वहीं कपिलदेव सिंह इंटर कालेज बरडीहा के निरीक्षण में भी विषय संबंधी शिक्षक ड्यूटी करते हुए पाया गया। उसे कार्यमुक्त कर दिया गया। वहीं, सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संचालित होती हुई मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बोर्ड परीक्षा नकल करने और कराने में लिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ नकल अध्यादेश के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ये बातें जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने शुक्रवार की देर रात कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में कहीं। उन्होंने अधिकारियों को नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने का निर्देश दिया।

जिलाधिकारी ने संयुक्त शिक्षा निदेशक रामचेत को निर्देशित करते हुए कहा कि नकल कराने वाले विद्यालयों का चिह्नांकन करें। जिस विषय की परीक्षा हो रही है उस विषय से संबंधित कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। जो विद्यालय नकल कराते पाए जाएंगे तो उन्हें काली सूची में डाल दिया जाएगा ताकि अगले वर्ष उस विद्यालय में परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। जिस सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी परीक्षा केंद्र पर लगाई जाएगी तो परीक्षा समाप्त होने के उपरांत निर्धारित प्रारूप पर अपनी रिपोर्ट भी उपलब्ध कराएंगे।


नकल अध्यादेश के तहत नकल कराने वाले कक्ष निरीक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने इंटरमीडिएट के मैथ, फिजिक्स, केमेस्ट्री, अंग्रेजी और हाईस्कूल के मैथ, अंग्रेजी, विज्ञान विषय पर विशेष रूप से सघन जांच करने का सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीके गुप्ता, परियोजना निदेशक डीआरडीए एसके पांडेय, संयुक्त शिक्षा निदेशक रामचेत, बीएसए प्रमोद यादव, जिला विकास अधिकारी विजय कुमार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed