फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   35 thousand consumers deposited 13.18 crores

35 हजार उपभोक्ताओं ने जमा किए 13.18 करोड़

Sun, 19 Jun 2022 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
35 thousand consumers deposited 13.18 crores
आजमगढ़। बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए विभाग द्वारा चलाई गई ओटीएस योजना में उपभोक्ता रूचि नहीं ले रहे हैं। जिसका परिणाम यह है कि आजमगढ़ मंडल में 10 लाख 67 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को नोटिस जारी होने के गाद भी बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए मात्र 35476 उपभोक्ताओं ने ही अपना पंजीकरण कराया। मंडल के तीनों जिलों में 13.18 करोड़ रूपए बकाया बिजली बिल जमा हुए हैं। विद्युत उपभोक्ताओं पर मंडल के तीनों जिलों आजमगढ़, मऊ व बलिया में करोड़ों रूपए बिजली बिल बकाया है। उपभोक्ता तो बिजली का प्रयोग कर रहे लेकिन बकाया बिजली बिल जमा नहीं कर रहे। जिसके कारण विभाग घाटे में चलता चला जा रहा है। इन बकाएदारों से बिजली बिल वसूलने के लिए बीते एक जून से विभाग द्वारा एक मुश्त समाधान योजना चलाया जा रहा है जो 30 जून तक चलेगी। विभाग ने मंडल के तीनों जिलों के 1067883 उपभोक्ताओं को अब तक नोटिस जारी कर चुका है ताकि दस हजार के ऊपर के सभी उपभोक्ता अपना पंजीकरण करा कर बकाया बिजली बिल जमा कर दें। विभाग के आंकड़ों के अनुसार मंडल के तीनों जिलों में 16 जून तक 35476 उपभोक्ताओं ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया। जिसमें से 33814 उपभोक्ताओं ने 13.18 करोड़ जमा किए इसके अलावा 1662 उपभोक्ता किस्तों में अपना भुगतान करेंगे। जिले के मुख्य अभियंता विद्युत अनिल नारायण सिंह ने बताया कि मंडल के तीनों जिलों में 10 लाख 76 हजार से अधिक बकाएदारों को नोटिस भेजा जा चुका है। 35 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराकर अपना बकाया जमा कर दिया है। जो लोग बकाया जमा नहीं करेंगे विभाग की टीम जांच कर कनेक्शन काटेगी साथ ही वसूली भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed