फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   32 kiln workers held hostage were freed

Azamgarh News: बंधक बनाए गए 32 भट्ठा मजदूरों को कराया गया मुक्त

Sun, 31 Dec 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
32 kiln workers held hostage were freed
देवगांव कोतवाली के चेवार डोमनपुर गांव स्थित ईंट भट्ठा पर बंधक बनाए गए 32 मजदूरों को श्रम विभाग व एएचटीयू टीम ने मुक्त कराया। मजदूरी व रास्ते का खर्च दिला कर मजदूरों को दो वाहनों से उनके घर रवाना किया गया।
विज्ञापन

उपश्रमायुक्त शशिकांत पांडेय ने बताया कि चेवार डोमनपुर स्थित बीएस इंटर प्राइजेज ईंट भट्ठा के मजदूरों ने शिकायत किया कि भट्ठा संचालक उन्हें बंधक बनाया हुआ है और मजदूरी भी नहीं दे रहा है। इस सूचना पर श्रम विभाग व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने रविवार को ईंट भट्ठा पर दबिश दिया। इस दौरान कुल 32 मजदूर वहां पर मिले। नायब तहसीलदार लालगंज की मौजूदगी में मजदूरों को मुक्त कराया गया। इसके साथ ही भट्ठा मजदूरों को उनकी मजदूरी व रास्ते का खर्च दिला कर दो वाहनों से उनके घर के लिए रवाना किया गया। भट्ठा मजदूर संभल जिले के रहने वाले थे। भट्ठा मालिक मनोज कुमार सिंह निवासी कंजहित के खिलाफ आगे की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed