फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव का जगह-जगह हुआ स्वागत

कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव का जगह-जगह हुआ स्वागत

Wed, 20 Mar 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव का जगह-जगह हुआ स्वागत
आजमगढ़। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्वी जोन प्रभारी सचिन नायक के आजमगढ़ सीमा में प्रवेश करने पर अतरौलिया, बूढनपुर, कप्तानगंज, तहबरपुर, मंदूरी, भंवरनाथ पर कार्यकर्ताओं ने जमकर स्वागत किया। लगभग तीन बजे कांग्रेस पार्टी कार्यालय पहुंचने पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें उन्होंने पीसीसी सदस्य, जिले के पदाधिकारियों, पूर्व विधायक, पूर्व सांसदों और ब्लाक अध्यक्षों से लोक सभा चुनाव की पूर्ण जानकारी बारी-बारी से ली। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मोदी सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लगातार संघर्ष कर रहे है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से एकजुटता बनाकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आहवान किया। इस मौके पर त्रिभुवन दुबे, मुन्नू यादव, मालती मिश्रा, ओंकार पांडेय, डा. सुधाकर, रेयाज अहमद, अनुरोग विश्वकर्मा, सुरेश यादव, हौसिला सिंह, इंदल सिंह, लालगंज प्रत्याशी पंकज मोहन सोनकर, सबीहा अंसारी, राना खातून, चंद्रपाल सिंह यादव, राजेश सिंह पटेल, प्रवीण सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed