{"_id":"5c9139c6bdec22145c46db0f","slug":"31553021382-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव कार्य में असहयोग करने पर गिर सकती है गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव कार्य में असहयोग करने पर गिर सकती है गाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव सिर पर आ चुका है और बूथों पर मूलभूत सुविधाओं का अभी भी अकाल पड़ा हुआ है। कई बूथों पर जहां अब तक रैप नहीं बने है तो शेड का भी निर्माण नहीं कराया गया है। इतना ही नहीं कई बूथ अब तक बिजली की सुविधा से भी आच्छादित नहीं हो सके है। इसके गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षाधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को जल्द से जल्द सारे कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि यदि काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधितों का वेतन रोक दिया जाएगा।
बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय के अनुसार लोकसभा चुनाव के लिए ज्यादातर मतदान केंद्र परिषदीय विद्यालयों पर बनाया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बूथों पर रैंप, बिजली कनेक्शन, हैंडपंप, शौचालय, शेड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जानी है। इसके लिए सभी प्रधानाध्याकों को निर्देश जारी कर दिए गए है। कुछ ने तो काम करा दिया है लेकिन अभी 82 बूथो पर रैंप नहीं बने है। वहीं 352 पर अब तक वायरिंग नहीं हुई है। इतना ही नहीं 1191 विद्यालायों पर अब तक बिजली कनेक्शन नहीं है। 31 विद्यालयों पर हैंडपंप नहीं लगा हुआ है। वहीं 49 विद्यालयों पर अब तक शौचालय की व्यवस्था नहीं है। बीएसए ने बताया कि सभी प्रधानाध्यापकों को जल्द से जल्द बूथों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी कुछ प्रधानाध्यापक लापरवाही बरत रहे है। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले प्रधानध्यापकों को चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करा ले अन्यथा की स्थिति में वेतन रोकने की कार्रवाई की जाएगी।