फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चार नगर पंचायतों में 1.50 करोड़ से होंगे विकास कार्य

चार नगर पंचायतों में 1.50 करोड़ से होंगे विकास कार्य

Mon, 04 Mar 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
चार नगर पंचायतों में 1.50 करोड़ से होंगे विकास कार्य
आजमगढ़। जिलाधिकारी ने चार नगर पंचायतों की कार्ययोजना को मंजूरी दे दी है। इसमें बिलरियागंज, महाराजगंज, निजामाबाद और अजमतगढ़ नगर पंचायत की कार्ययोजना शामिल है। जीयनपुर की कार्ययोजना में कमी मिलने पर उसे लौटा दिया गया था। जीयनपुर की ओर से नई कार्ययोजना पेश की गई है। नगर विकास विभाग की ओर से निकायों में जलापूर्ति, सीवरेज, ठोस अपशिष्ट और सेप्टैज प्रबंधन, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क, फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट, कब्रिस्तान और शमशानों के रखरखाव के मद में 14वें वित्त की संतुतियों के तहत वित्तीय वर्ष 2018-19 की बुनियादी अनुदान की दूसरी किस्त जारी कर दी गई है। इसके सापेक्ष जनपद की दो नगरपालिकाओं और 11 नगर पंचायतों की ओर से 8.24 करोड़ की कार्ययोजना बनाकर पेश की गई थी। इसमें चार नगर पंचायतों की कार्ययोजना को डीएम शिवाकांत द्विवेदी की ओर से मंजूरी दे दी गई है। नगर पंचायत बिलरियागंज ने 37.16 लाख, महाराजगंज ने 28.54, निजामाबाद ने लगभग 35 लाख और अजमतगढ़ ने भी लगभग 40 लाख की कार्ययोजना पेश की थी। अब इन निकायों की ओर से टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, जीयनपुर ने 39.72 लाख की कार्ययोजना पेश की गई थी, लेकिन इसमें बिजली संबंधी कार्यों को शामिल किया गया था। इससे कार्ययोजना वापस कर दी गई थी। जीयनपुर नंगर पंचायत की ओर से इसमें हैंडपंप अधिष्ठापन का कार्य शामिल कर फिर से कार्ययोजना पेश की गई है। अन्य निकायों का कार्ययोजना को अभी मंजूरी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed