फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   बैंक कर्मचारियों के खिलाफ खाता धारकों ने किया प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों के खिलाफ खाता धारकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Feb 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
बैंक कर्मचारियों के खिलाफ खाता धारकों ने किया प्रदर्शन
बंद्राबाजार। मुजफ्फरपुर स्टेट बैंक के कर्मचारियों के खिलाफ शुक्रवार को उपभोक्ताओं ने बैंक शाखा के सामने प्रदर्शन किया। उनका आरोप है बैंक से लेनदेन करने पर उन्हें कर्मचारियों को कमीशन देना पड़ता है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा मुजफ्फरपुर गांव के बाहर काफी संख्या में खाताधारक बैंक के कर्मचारियों के कार्यशैली से नाराज विरोध प्रदर्शन किया। खाताधारकों का आरोप है कि जब से वर्तमान शाखा प्रबंधक आए हैं तबसे ग्राहकों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। जो भी ग्राहक लेनदेन के लिए बैंक पर जाता है उसे बैंक से ग्राहक सेवा केंद्र पर भेजा जाता है। अगर कोई खाताधारक ग्राहक सेवा केंद्र पर न जाकर बैंक से पैसा निकालना चाहता है तो उसे डांट कर ग्राहक सेवा पर भेजा जाता है। बैंक मैनेजर कहते हैं कि बैंक में कर्मचारी कम हैं खाताधारक बहुत ज्यादा। ग्राम प्रधान नागेंद्र विश्वकर्मा ने बताया आवास, शौचालय या अन्य किसी मद की राशि निकाले जाने पर कर्मचारी कमीशन लेते हैं। प्रदर्शन करने वालों में नागेंद्र विश्वकर्मा, राजपत, जोगेंद्र, ज्ञानमती देवी, निर्मला देवी, राज नारायण सिंह, दूधनाथ, अभिषेक, कल्पनाथ, रीतेश, गुफरान अहमद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed