{"_id":"5c5c6e95bdec220bb35c32d3","slug":"31549561493-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटर से छेड़छाड़ कर विभागीय लोग ही कर रहे अवैध वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटर से छेड़छाड़ कर विभागीय लोग ही कर रहे अवैध वसूली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बुनकर बाहुल्य क्षेत्र मुबारकपुर के निवासियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों की शिकायत ऊर्जा मंत्री से की है। उनका आरोप है कि इनकी मिलीभगत से ही मीटर में छेड़छाड़ कर अवैध वसूली की जा रही है। ऊर्जा मंत्री ने मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
कस्बा वासियों का आरोप है कि बिजली विभाग के एक्सईएन एसपी सिंह, एसडीओ विकास सिंह व जेई राजू कुमार गरीब बुनकरों को काफी परेशान कर रहे हैं। धन उगाही के चक्कर में विभाग के लोग ही मीटरों से छेड़छाड़ कर रहे हैं और फिर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी जा रही है। सैकड़ों की संख्या में बिजली उपभोक्ता विभागीय अधिकारियों के उत्पीड़न से त्रस्त है। स्थानीय स्तर पर शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से इनके हौसले बुलंद हैं। शिकायतकर्ताओं ने ऊर्जा मंत्री से प्रकरण की जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बुनकरों के शिकायती पत्र पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। शिकायत करने वालों में इदरीस अंसारी, अब्दुर्रशीद, शमशाद अहमद, अमीर अहमद, नेसार अहमद आदि शामिल रहे।