फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अलाव और कंबल के लिए आया शासन से बजट

अलाव और कंबल के लिए आया शासन से बजट

Sun, 02 Dec 2018 12:07 AM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
अलाव और कंबल के लिए आया शासन से बजट
आजमगढ़। जल्द ही जनपद में हाड़ कंपाने वाली ठंड दस्तक देने वाली है। जहां आम जनमानस ठंड से निपटने के लिए गर्म कपड़ों की खरीदारी में जुटा है। वहीं प्रशासन की ओर से भी गरीबों, असहायों और राहगीरों को ठंड में गर्मी उपलब्ध कराने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। शासन की ओर से जिला प्रशासन को अलाव और कंबल वितरण के लिए पैसे मिल चुके हैं। नगरपालिका द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित रैनबसेरे में हालांकि अभी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। हालांकि नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र श्रीवास्तव की मानें तो जैसे ही शीतलहरी पड़ेगी नगरपालिका की ओर से हर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवा दिए जाएंगे। रैनबसेरे रजाई और गद्दे की व्यवस्था कर दी जाएगी। वहीं शासन की ओर से गरीबों में कंबल वितरित करने और अलाव जलाने के लिए जिला प्रशासन को 44 लाख रुपये मिल चुके हैं। कंबल वितरण के लिए टेंडर होने वाले हैं। जबकि अलाव जलाने के लिए तहसीलों में पैसे भेजने के लिए फाइल जिलाधिकारी के पास भेजी गई है। क्योंकि पैसे का निर्धारण उनके स्तर छोटी बड़ी तहसीलों के हिसाब से किया जाएगा। एडीएम वित्त एवं राजस्व, गुरुप्रसाद गुप्ता शासन से हमें पैसे की प्राप्ति हो चुकी है कंबल की खरीद के लिए टेंडर आमंत्रित किए जा चुके हैं। तहसीलों में अलाव जलाने के लिए पैसा वितरण की फाईल जिलाधिकारी के पास है। जैसे ही उनकी स्वीकृति मिल जाएगी तहसीलों में पैसे का वितरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


कंबल खरीद के लिए हुआ टेंडर निरस्त
आजमगढ़। ठंड के मौसम में गरीबों और असहायों को शासन के निर्देश पर कंबल का वितरण किया जाता है। कंबल खरीद के लिए जिला प्रशासन की ओर से टेंडर आमंत्रित किए गए थे। निर्धारित तिथि पर टेंडर डाला गया लेकिन सिर्फ एक व्यक्ति ने ही कंबल खरीद के लिए टेंडर डाला। जिसे नियम विपरीत होने के कारण निरस्त कर दिया गया। इस बार कंबल वितरण और अलाव जलाने के लिए शासन स्तर से जिला प्रशासन को 44 लाख रुपये प्राप्त हो चुके हैं। इस पैसे से कंबल की खरीद के लिए निविदा आमंत्रित की गई। एक हफ्ते पूर्व कलेक्ट्रेट में निविदा डाली गई। शनिवार को जब निविदा खुली तो सिर्फ एक व्यक्ति अनुराग यादव को टेंडर उसमें पड़ा था। नियमानुसार कम से कम किसी निविदा पर तीन टेंडर पड़ने जरूरी हैं। कंबल खरीद के लिए एक टेंडर होने के कारण यह नियम विरुद्घ हो गया जिसे निरस्त कर दिया गया। एडीएम वित्त एवं राजस्व ने बताया कि नियम विपरीत होने के कारण निविदा को निरस्त कर दिया गया। अब दोबारा निविदा निकालकर टेंडर डाले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed