{"_id":"5be2f187bdec2269b96c946b","slug":"31541599623-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम के झाम में फंसा रहा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम के झाम में फंसा रहा शहर
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। दीपावली पर बुधवार को पूरा शहर जाम में फंसा रहा। ऐसा नो इंटी में वीआईपी गाड़ियों के प्रवेश के चलते हुआ। जिसके चलते मुख्य चौक क्षेत्र में तो स्थित यह रही कि जो जाम में फंसा वह घंटो बाद ही बाहर निकल सका। पिकेट पर तैनात पुलिस व यातायात विभाग के जवान भी मूकदर्शक ही बने नजर आए। दीपावली पर शहर की सड़कों की पटरियों पर मिठाई, मूर्तियों की दुकानें सजी हुई थी। वहीं कई जगह पर पूजा पंडाल भी सड़क की पटरियों पर ही स्थापित थे। जिसके चलते शहर की सड़के संकरी हो गई थी। बुधवार की सुबह से ही लोग मिठाई व लक्ष्मी गणेश की मूर्ति खरीदने के लिए सड़क पर उमड़ पड़े थे। जिसके चलते मुख्य चौक क्षेत्र पूरा जाम हो गया। वहीं शंकर की तिराहे पर लगे नो इंट्री के बाद भी वीआईपी चार पहिया वाहनों को मुख्य चौक की तरफ प्रवेश दे देने से स्थिति भयावह हो गई। शहर की सभी सड़के जाम के झाम में दिन भर फंसी रही। यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए प्रशासन ने शहर के हर चौराहे तिराहे पर यातायात पुलिस की तैनाती की थी, इसके बाद भी जाम को समाप्त कराने के बजाए तैनात यातायात पुलिस के जवान मूकदर्शक ही बने रहे। रोक के बाद भी चार पहिया वाहनों के प्रवेश के चलते बड़ादेव से लेकर मुख्य चौक, कटरा, पुरानी सब्जीमंडी, पुरानी कोतवाली, पहाड़पुर आदि क्षेत्रों में दिन भर जाम का झाम लगा रहा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई नजर आई।
विज्ञापन